Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश गाज़ियाबाद दिल्ली

ब्रेकिंग न्यूज़ : आज तड़के करीब 4 बजे भीषण सड़क हादसे में गई 6 दोस्तों की जान।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर: आज तड़के करीब 4 बजे एक तेज रफ़्तार सियाज कार हरिद्वार की तरफ जा रही एक ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। इस हादसे में छह लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई, बताया गया हैं कि ये सभी मृतक लड़के आपस में दोस्त थे। ये दर्दनाक हादसा मुजफ्फरनगर के थाना छपार इलाके के शाहपुर कट के पास घटित हुई हैं। हादसे की खबर मिलते ही संबंधित थाने की [पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। कार के अंदर के फसे हुए सभी लड़कों को बाहर निकाला, और उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने सभी लड़कों को मृत घोषित कर दिया।

मरने वाले सभी लड़कों के नाम कुणाल शर्मा,निवासी, थाना मानसरोवर पार्क, दिल्ली, शिवम त्यागी, निवासी, थाना मानसरोवर पार्क, दिल्ली, पारस शर्मा, थाना मानसरोवर पार्क, दिल्ली, अमन, निवासी, सूरजकुंड रोड आर्य नगर थाना सिविल लाइन जनपद मेरठ, धीरज, निवासी रामनगर, थाना मानसरोवर पार्क, दिल्ली, विशाल, निवासी, अशोक नगर, थाना मंडोली नॉर्थ ईस्ट, दिल्ली हैं। पुलिस की माने तो मृतकों के परिजनों को इस हादसे की सूचना दे दी गई हैं , और सभी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया हैं , और अब आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

Related posts

बांग्लादेशी भारत में घुसकर व अपनी पहचान छुपा, देते थे सनसनीखेज डकैती की वारदात को अंजाम, 6 खूंखार डकैत पकड़े गए।

Ajit Sinha

3 बाइक पर सवार 6 दोस्तों ने एक बाइक पर सवार 3 दोस्तों पर चाकुओं से किए कातिलाना हमले में, एक की मौत,के मामले में फरार आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

लोकसभा चुनाव के नतीजों पर बोले खरगे- जनादेश मोदी के खिलाफ, ये उनकी बहुत बड़ी नैतिक और राजनीतिक हार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x