Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पत्नी के अवैध संबंध होने के शक में पति ने अपनी पत्नी की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: दीपावली के दिन जब लोग लक्ष्मी पूजन की तैयारियों में जुटे थे, कोतवाली-113 क्षेत्र के सोरखा गांव में पति ने अपनी पत्नी की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। पति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध को लेकर शक था। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची थाना सेक्टर -113 पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति फरार है। पुलिस ने आरोपी पति की तलाश रही है। सेक्टर-118 नोएडा अजनारा अंब्रोसिया सोसायटी के सामने खाली प्लॉट में झुग्गी बनाकर एक परिवार पिछले करीब 2 वर्षों से रह रहे सुनील दास मूल रूप से गुवाहाटी असम के रहने वाले हैं। वह अपनी पत्नी उम्र करीब 35 वर्ष और तीन पुत्रियों के साथ रह रहे थे। पति-पत्नी के बीच विगत दो- तीन दिन से आपसी विवाद चल रहा था।

पति सुनील दास अपनी पत्नी पर अन्य किसी से संबंध को लेकर शक करता था। पड़ोस के लोगों का कहना है कि इस मामले को लेकर हर रोज घर में झगड़े होते थे। इसी क्रम में आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेत कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग  जब मौके पर पहुंचे तो इस हत्या का पता चला।  

एडीसीपी नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पति सुनील दास अपनी पत्नी पर अन्य किसी से संबंध को लेकर शक करता था। इस बात को लेकर आज विवाद हुआ,  जिसपर सुनील दास ने अपना आपा खो दिया, अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीनियर अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण और परीक्षण किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी सुनील दास की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें  गठित की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: “अब किसी को डांटना नहीं पड़ेगा आई लव यू’ और फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

बाइक सवार बदमाशों ने सीएमएस इंफोसिस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 6 लाख 80 हजार लूटे, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

Ajit Sinha

50 मुकदमों में लिप्त एक वांछित डकैत अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x