Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी कल्याण संघ की वार्षिक  बैठक मे डॉ. सारिका वर्मा हुई सम्मानित 


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी कल्याण संघ (RREWA) की वार्षिक मीटिंग मे डॉ. सारिका वर्मा ईएनटी एसोसिएशन अध्यक्ष को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।  संस्था के  अध्यक्ष  जगदीश प्रसाद, महासचिव शशांक मोहन, उपाध्यक्ष लाल चंद, संरक्षक आर के जैन, कोषाध्यक्ष एच एस अहलूवालिया एवं हरि सिंह चौहान ने इस कार्यक्रम का आयोजन रेलवे स्टेशन गुरुग्राम  के पास अग्रवाल धर्मशाला में किया। 

डॉ.सारिका ने बताया कि   76 वर्षों में औसत जीवन प्रत्याशा 32 वर्ष से 70 वर्ष बढ़ गई है ये आधुनिक चिकित्सा की वजह से है।  नियमित व्यायाम करना, वजन उठाना बड़े उम्र के लोगों के लिए बहुत ज़रूरी है।  40 साल से बड़ी उम्र की महिलाएं खास कर वजन उठा सकती हैं ताकि मांसपेशियां और हड्डियां कमजोर ना हो।  तम्बाकू, पान, सुपारी का सेवन मुंह का कैंसर पैदा करता है, तो इसे जरूर बंद कर देना चाहिए।  नियमित स्वास्थ्य जांच हर साल किया जाए, शुगर, ब्लड प्रेशर, किडनी और हार्ट की दवाई को बिल्कुल नजरअंदाज ना करें। धर्म और समाज के लिए काम करने से ख़ुशी मिलती है, लेकिन जो धर्म के नाम पर नफरत और गुस्सा दिलाए उन वीडियो और व्हाट्सएप मैसेज से दूर रहना ही बेहतर है।  परिवार और बच्चों के साथ समय बिताये, अनुशासित जीवन व्यतीत करें ताकि जीवन में वर्ष बढ़ें और वर्षों में जीवन का आनंद हो। अंत में अपनी खुशी का जरूर ध्यान रखें ताकि जीवन के ये साल शांति से गुजरे।  डॉ सारिका के साथ सिद्धांत गुप्ता, नेकेड अरोड़ा, बृजेश  खटाना, सुनील गोयल, प्रताप कदम, शिवांग सिंह और अन्य साथी भी मौजूद रहे। 

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: अब सरस मेले में लखपति दीदियां कर सकेंगी निसंकोच बिक्री

Ajit Sinha

वाइन शॉप के सामने दो लड़के हवा फायरिंग करके आमजनों में खौफ पैदा करना चाहते थे -अब दोनों आरोपित पकडे गए।

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर मोहम्मद अकिल ने आज सड़क हादसे में मरने वाले सिपाही की पत्नी पिंकी को 30 लाख रूपए के चेक सौप दिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x