Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद के एंटी करप्शन ब्यूरो ने सिटी पलवल थाने में तैनात एएसआई महेंद्र को 20000 रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।  


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत आज हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा पलवल जिला सिटी थाने के एएसआई महेंद्र को ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की।

शिकायतकर्ता द्वारा आरोपी एएसआई महेंद्र द्वारा पलवल के सिटी पुलिस थाने में दी गई एफआईआर में से नाम निकालने तथा कार का नंबर हटाने की एवज में कार्यवाही करने को लेकर ₹20000 की रिश्वत की मांग की गई थी। जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया । यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष रूप से की गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ फरीदाबाद के एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: लखन कुमार सिंगला बने अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय संयोजक

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत आगामी 30 नवम्बर तक योजना का लाभ लेने के उद्देश्य से पात्र प्रार्थी सम्पर्क कर सकते हैं।

Ajit Sinha

एक शख्स ने अपनी पत्नी, दो बच्चों व एक भतीजी की हत्या करने के बाद, खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जांच में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x