Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले एंव नियुक्त आदेश किए हैं-लिस्ट पढ़े


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले एंव नियुक्त आदेश किए हैं। इस खबर में प्रकाशित लिस्ट में सभी आईएएस अधिकारियों के नाम पढ़ सकतें हैं।

चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से भारतीय प्रशासन सेवा के 7 अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानांतरण के आदेश जारी किये हैं। जिन अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानांतरण के आदेश जारी किये गए  हैं, उनमें स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  सुधीर राजपाल को डॉ. राजा शेखर वुंडरू व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजेंद्र कुमार के स्थान पर लगाया गया है, जबकि डॉ. राजा शेखर वुंडरू को हाउसिंग फॉर आल व सहकारिता विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। विजेंद्र कुमार को युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमशीलता व सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण विभाग तथा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड का प्रधान सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के महानिदेशक  टीएल सत्यप्रकाश को अजीत बालाजी जोशी के स्थान पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के उप प्रशासक का कार्यभार सौंपा गया है। शहरी संपदा विभाग की महानिदेशक श्रीमती आशिमा बराड़ को  अंशज सिंह के स्थान पर माध्यमिक शिक्षा का महानिदेशक व सचिव लगाया गया है जबकि अंशज सिंह को साकेत कुमार के स्थान पर निदेशक, आयुष व विदेश सहयोग विभाग का निदेशक लगाया गया है।  दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अमित खत्री को नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग का निदेशक व शहरी संपदा विभाग के निदेशक का कार्यभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। 

Related posts

फरीदाबाद: जिला परिषद की बैठक में की गई ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों की चर्चा वार्षिक बजट की चर्चा।

Ajit Sinha

नए पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने 10 थानों के एसएचओ सहित 11 इंस्पेक्टरों व दो सब इंस्पेक्टरों को बदले हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:किस रोड पर जाम हैं या ब्लॉक हैं, यात्रियों को गूगल मैप पर 10 मिनट के भीतर मिलेगी रूट संबंधित सारी अपडेट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x