
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने आज फरीदाबाद व पलवल में मिठाइयों के दो कारखानों में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम को भारी संख्या में रसगुल्ले , पनीर व खोवा मिले, जिसके आसपास गंदगी के ढेर लगे हुए थे। मौके से स्वास्थ्य विभाग की टीम को मिले मिठाइयां , पनीर व खोवा में से सैंपल भरे, और भरे हुए सभी सैंपल को जांच के प्रयोगशाला में भेज दिया गया हैं।

डीएसपी मनीष सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सोमवार दिनांक को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता,फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला पलवल व फरीदाबाद में त्योहारों के सीजन को देखते हुए काफी लोग मिलावटी मिठाईयां तैयार करते है। इस पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यदि खाद्य सैंपल भरवाए जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है। इस सूचना के संबंध में उनके खुद के नेतृत्व में जिला पलवल व फरीदाबाद में 2 स्थानों पर खाद्य सैम्पल भरवाए गए ।डीएसपी का कहना हैं कि इस सूचना के आधार पर शिव कुमार सहायक उप निरीक्षक मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद द्वारा डॉ विरेन्द्र खाद्य सुरक्षा अधिकारी पलवल व स्थानीय पुलिस के साथ जिला पलवल में दयानन्द स्कूल के पीछे दुकड़िया मौह्ल्ले मे रसगुल्ले बनाने के कारखाने का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौका पर गिर्राज पुत्र जिलेदार निवासी जिला भिंड मध्य प्रदेश हाजिर मिला। जिसने पूछताछ पर बताया कि उसने मुकेश निवासी दुकडिया मौहल्ला से किराये पर जगह ली हुई जहॉ पर रसगुल्ले बनाने का कारखाना चलाया जा रहा है। संयुक्त टीम द्वारा गिर्राज उपरोक्त से लाइसेंस पेश करने बारे जो मौका दिया पर वह कोई लाइसेंस पेश नहीं कर सका। जिसने बताया कि उसके द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया हुआ है व चेक करने पर आवेदन करना पाया गया। जिस स्थान पर यह कारखाना चल रहा था वहां साफ सफाई ठीक नहीं थी, वहीं पर गोबर के उपले भी पड़े हुए थे, पानी की व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। मौका पर 200 किलोग्राम छोटे व 200 किलोग्राम बडे रसगुल्ले रखे हुए मिले। जिनमें से खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा 2 अलग-अलग सैंपल लिए गए है। सहगल का कहना हैं कि इसके अलावा एक अन्य गुप्त सूचना मिली कि जिला फरीदाबाद में रमेश पनीर भंडार एन.आई.टी. 2 फरीदाबाद द्वारा अपनी दुकान/गोदाम में मिलावटी पनीर व खोवा बेचा जाता है, जिससे आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस सूचना के आधार पर महेंद्र सिंह सहायक उप निरीक्षक, ई एस.आई सतीश कुमार व प्रभुदयाल मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा डॉ. सचिन शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी, फरीदाबाद के साथ रमेश पनीर भंडार एन.आई.टी. 2 फरीदाबाद की दुकान/ गोदाम का निरीक्षण किया गया। वहां पर मौजूद मलिक रमेश लाल पुत्र हाजिर मिला। मौका पर दुकान में पनीर 1000 किलोग्राम व खोवा 200 किलोग्राम तैयार शुदा मिला, जिसमें डॉ सचिन शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा पनीर व खोया में से एक-एक सैंपल लिए गए है। जिन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला में भिजवाया जाएगा
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

