Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सामान डिलीवरी के दौरान युवती को फ्लैट पर अकेला पाकर मारपीट कर किया रेप , पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इको विलेज फर्स्ट में अंडे और दूध डिलीवरी करने गए डिलीवरी ब्वॉय ने फ्लैट में युवती को अकेला पाकर मारपीट कर रेप करने वाले आरोपी डिलीवरी ब्वॉय जब कोतवाली बिसरख पुलिस गिरफ्तार पर थाने ला रही थी, इसी दौरान उसने एक दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए  डिलीवरी बॉय का नाम सुमित है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया ने बताया कि सुमित ने 27 अक्टूबर को सुपरटेक इको विलेज वन के फ्लैट में एक युवती को सामान डिलीवरी करने के लिए गया था और उसे अकेला पाकर उसके साथ मारपीट कर रेप किया और शोर मचाने पर मौके से फरार हो गया।

युवती की शिकायत पर कोतवाली बिसरख पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी. एडीसीपी ने बताया आज सुबह मुखबिर की सूचना पर सुमित को खैरपुर से गिरफ्तार कर लिया. जब सुमित को थाने लाया जा रहा था. इसी दौरान सेक्टर 3 के पास उसने दरोगा भारत सिंह की सरकारी पिस्टल छीनकर भाग गया. वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली  बिसरख पुलिस की टीम और स्वाट की टीम आरोपी को तलाशने में जुड़ गई और कांबिंग ऑपरेशन शुरू किया गया। कांबिंग के दौरान अपने आप को घिरा  देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर किया.  पुलिस के जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी.  इसके बाद पुलिस ने उसे और दबोच लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एडीसीपी ने बताया पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी का बड़ा भाई मनोज बादलपुर  से हिस्ट्रीशीटर है और आपराधिक प्रवृत्ति का है पहले भी आवे शराब बेचने के लिए जेल जा चुका है आरोपी के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। 

Related posts

“स्टाइल एंव स्माइल यूनिसेक्स” सैलून के मालिक पर ताबड़तोड़ 12 राउंड गोलियां चलाने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

सुशांत सिंह राजपूत केस: फिल्म अभिनेत्री कंगना ने साधा आदित्य ठाकरे पर निशाना, पूछे ये 7 सवाल

Ajit Sinha

गाड़ी की नंबर प्लेट से नंबर हटा कर नम्बर की जगह आगे BLACKLISTED तथा पीछे YADAV लिखवाया हुए था-छात्र पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x