Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा एसीबी की टीम ने 10 हज़ार की रिश्वत लेते महिला एएसआई तथा हेड कांस्टेबल को रंगे हाथों किया गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत आज हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा अंबाला जिला के शहजादपुर पुलिस स्टेशन में ₹10000 की रिश्वत लेते हुए दो आरोपियो महिला एएसआई कुलविंदर तथा हेड कांस्टेबल गीता को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

 इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उन्हें रंगे हाथों पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की। शिकायतकर्ता द्वारा आरोपी एएसआई कुलविंदर तथा हेड कांस्टेबल गीता द्वारा अंबाला के शहजादपुर पुलिस थाने में दी गई शिकायत पर कार्रवाई  करने को लेकर ₹10000 की रिश्वत की मांग की गई थी। जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया । यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष रूप से की गई।

इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ अंबाला के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद :‘ इंजीनियरिंग की पढ़ाई से पहले विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा मानवता का पाठ‘ तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम आरंभ

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इन्फ़ोर्मेंट ने आज गांव करनेरा व भनकपुर में अवैध रूप से बसे तीन कालोनियों में बने अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जो इसे पकड़वाएगा एंटी करप्शन ब्यूरो, रोहतक से 20000 रूपए नगद इनाम पाएगा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x