Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

दिल्ली-मथुरा रोड से गुरुकुल रोड, फरीदाबाद पर दिल्ली आगरा रेलवे लाइन की 2 लेन आरओबी के निर्माण को दी मंजूरी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने दिल्ली-मथुरा रोड से गुरुकुल रोड, फरीदाबाद पर दिल्ली आगरा रेलवे लाइन की एलसी-579-ए पर 2 लेन आरओबी के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है, जिसकी अनुमानित लागत 73.66 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज इस संबंध में प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस आरओबी के निर्माण से दिल्ली मथुरा राष्ट्रीय राज मार्ग से लेकर फरीदाबाद में सूरजकुंड रोड और गुरुग्राम तक निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआरपीबी) ऋण सहायता के माध्यम से निष्पादित किया जाएगा। आरओबी के रेलवे हिस्से का निर्माण रेलवे विभाग द्वारा किया जाएगा और रेलवे भूमि के बाहर आरओबी का निर्माण हरियाणा राज्य सडक़ एवं पुल विकास निगम लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।प्रवक्ता ने बताया कि रेलवे और हरियाणा सरकार निर्माण लागत को 50:50 के अनुपात में साझा करेंगे। इस आरओबी के निर्माण के लिए 2.33 एकड़ जमीन भी ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से खरीदी जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: डीसीपी मुख्यालय राजेश दुग्गल ने आज फिर 45 पुलिस कर्मियों को तुरंत प्रभाव से इधर से उधर किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम ने आज ओल्ड रेलवे स्टेशन के नजदीक चल रही अवैध पार्किंग पर मारा छापा-केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अगले 15 दिन में गुरुग्राम- फरीदाबाद रोड़ टोल के सभी बेरिअर पॉइंट्स पर उपलब्ध होगी फास्ट टैग सुविधा-डीसीपी उषा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x