Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सोहना/नूंह में हुए साम्प्रदायिक दंगों के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाला आरोपित गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: मेवात व गुरुग्राम में दंगों के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोपित को थाना साइबर अपराध पूर्व ,गुरुग्राम टीम ने आज गिरफ्तार किया हैं। ये भड़काऊ पोस्ट दिनांक 1 अगस्त 2023 को माह जुलाई-अगस्त, 2023 की रात को अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया था , और इस संबंध में थाना साइबर अपराध पूर्व ,गुरुग्राम में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। आज इसी मुकदमे में आरोपित को गिरफ्तार किया गया हैं।

पुलिस प्रवक्ता जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 1 अगस्त 2023 को माह जुलाई-अगस्त, 2023 के दौरान मेवात तथा गुरुग्राम में हुए दंगो के दौरान अपने Twitter अकाउंट से आमजन के बीच दंगे भड़काने, धर्मो में आपसी द्वेष बढाने की नीयत से भड़काऊ पोस्ट डालने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध थाना साईबर क्राइम पूर्व,गुरुग्राम में दिनांक 8 अगस्त 2023 को संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।उनका कहना हैं कि पुलिस थाना साइबर पूर्व , गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा  में एक आरोपित को आज  गुरुग्राम से गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपित  का नाम  मोहम्मद शाहिद आलम निवासी गाँव खैरा, शाकुंड, भागलपुर, बिहार हैं। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित वर्ष 2016 से दिल्ली में रह रहा है और दंगों के दौरान गुरुग्राम में मस्जिद जलाने व इमाम की हुई हत्या का बदला लेने के लिए उसने भड़काऊ पोस्ट डाला था।आरोपित  को  न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई  की जाएगी। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

छुड़ाया गया अगवा बच्चा, 4 करोड़ की फिरौती मांगने वाली आरोपित सहित महिला पांच अपहरणकर्ता अरेस्ट

Ajit Sinha

“राहगिरी ” कार्यक्रम आयोजन करने में प्रदेश भर में गुरुग्राम रहा द्वितीय स्थान पर ,”राहगिरी ” में हिस्सेदारी के लिए प्रथम

Ajit Sinha

बुलंदशहर में बेची गई जहरीली शराब का वेयरहाउस ग्रेटर नोएडा में मिला छापे के दौरान फैक्ट्री के अंदर 2 लोग मृत अवस्था में मिले हैं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x