Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: वॉकिंग के दौरान भी जूतों से कर सकेंगे अपने मोबाइल को चार्ज, सीपी राकेश आर्य ने दी बधाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने आज श्रीराम मॉडल स्कूल के बच्चों के द्वारा जूतों से मोबाइल चार्ज करने वाले चार्जर का आविष्कार किया है। इसके लिए पुलिस कमिश्नर ने वैष्णवी शर्मा व शगुन पंवार (12th साइंस ) , अदिति घड़िया (11th साइंस ) कक्षा की छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है। इस प्रोजेक्ट को स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ अमृता ज्योति के मार्गदर्शन तथा पीजीटी (फिजिक्स टीचर) नवीन जोशी की देख रेख में तैयार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि श्रीराम मॉडल स्कूल, सेक्टर -21, फरीदाबाद की 11th साइंस कक्षा की छात्रा अदिति, 12th साइंस कक्षा की छात्रा वैष्णवी शर्मा व शगुन पंवार के द्वारा प्रोजेक्ट को गत 26 सितम्बर को तैयार करना शुरू किया गया था जिसको टीचर की मदद से गत 28 सितम्बर को तैयार कर लिया गया है। बच्चों ने पुलिस कमिश्नर  को बताया कि यह विचार उनको आर्मी में, फील्ड में नौकरी करने वाले व जिन स्थानों पर बिजली आसानी से उपलब्ध नहीं होती उनकी सुविधा को देखते हुए आया है। कई बार हम जब बाहर जाते है तो हमें कोई इलेक्ट्रिसिटी का पोर्ट नहीं मिलता, कई बार ऐसे स्थानों पर जाना पडता है यहां लाइट नहीं होती है। इन सब को देखते हुए इस प्रोजेक्ट को बनाया गया है। इस प्रोजेक्ट को जूतो के साथ कनेक्ट किया गया है। इस प्रोजेक्ट को स्मार्ट शूज में पिएजो चिप लगी है , जोकि लोगों का चलते समय पड़ने वाले भार मतलब प्रेशर पड़ने पर इलेक्ट्रिक एनर्जी में कन्वर्ट करता है । इसमें वोल्टेज का बूस्ट करने के लिए ब्रिज रेक्टिफायर और वोल्टेज बूस्टर का प्रयोग किया है। इससे वॉकिंग के समय मोबाइल चार्जर बनाया है।  इससे लैपटॉप को भी चार्ज किया जा सकता है। इस चार्जर को वैज्ञानिक तकनीकी से बनाया गया है। जब वॉकिंग के समय मनुष्य की बॉडी से निकलने वाले इलेक्ट्रॉन को बैटरी के माध्यम से मोबाईल फोन चार्ज किया जाएगा। इससे हमारे शरीर में किसी भी प्रकार का करंट नहीं लगेगा। नवीन जोशी पीजीटी (फिजिक्स टीचर) ने बताया कि बच्चों के इस मॉडल को पेटेंट भी कराया है, वही उन्होंने बताया कि इसे इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी नाम दर्ज किया गया है। 

Related posts

फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच,डीएलएफ ने लक्ष्मण हत्याकांड में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, परिवार में दखलअंदाजी, इस लिए कर दी हत्या।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जिला लोक सम्पर्क एवं परिवाद समिति की बैठक में सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा अवैध कब्जे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं।

Ajit Sinha

सूरजकुंड: 15-17 जुलाई से फरीदाबाद में हरियाणा भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियाँ हुई पूर्ण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x