Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ :राव जयराम सी.सै.स्कूल में “दीपक बनाओ, दीपक सजाओ” प्रतियोगिता आयोजित की गई

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेंद्रगढ़ : नगर के अटेली रोड़ पर स्थित राव जयराम सी.सै.स्कूल के प्राँगण में दीपावली पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर “दीपक बनाओ, दीपक सजाओ” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । बच्चों के द्वारा नए नए दीपक बनाकर उन्हें विभिन्न रंगों के द्वारा सुसज्जित किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन राव हरिसिंह जी थे जबकि अध्यक्षता डीन सर रामनिवास चौहान ने की ।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सी.ई.ओ.औमप्रकाश यादव एवं प्राचार्य देशराज यादव थे । मुख्य अतिथि महोदय ने बच्चों को दीपावली की बधाई देते हुए बताया कि यह हिन्दुओं का एक पवित्र त्योहार है और हमें प्रदूषण मुक्त और पवित्रता के साथ मनाना चाहिए । डीन सर के द्वारा बच्चों को चाईनिज सामान ना खरीदने और प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की शपथ दिलवाई गई । उपरोक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के एम.डी. सुरेन्द्र यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान सीनियर वर्ग में कक्षा 6th से 10th तक के 45 बच्चों ने भाग लिया जिनमें दीपिका, प्रिया,प्रतिभा, अंशु प्रथम, पल्लवी,दिव्या, पूनम, मुस्कान द्वितीय, तनुज,दुर्गेश, पूनम तृतीय स्थान पर रहे । इसीप्रकार जूनियर वर्ग में कक्षा 2nd से 5th तक के 55 बच्चों ने भाग लिया जिनमें महक, लौकेश प्रथम, पवन,हर्षित, देव ,कपिल द्वितीय तथा शिवानी, सोनिया ,अंजली,पलक तृतीय स्थान पर रही । निर्णायक मण्डल में पुष्पा मैडम, ललिता मैडम एवं अमरसिंह सोनी थे । सभी विजेता बच्चों को विद्यालय की ओर बधाई देकर पुरस्कार भी दिए गए । इस अवसर पर राजेश मैडम, पूनम मैडम, रामनिवास यादव, बाबुलाल यादव, नरेन्द्र, पंकज, गजेन्द्र, सुनील ,रमेश डी.पी.सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बच्चे भी उपस्थित थे ।

 

Related posts

आर्थिक स्वच्छता का अभियान है नोटबंदी, सही समय पर लिया निर्णय : मोदी

Ajit Sinha

मुंबई में पूरे जोर शोर से प्रचार करेंगे : उद्धव

Ajit Sinha

Modern Trucks. Awesome Selections

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x