Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य ने आईएमटी चौकी इंचार्ज और बस स्टैंड चौकी इंचार्ज को किया गया निलंबित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पुलिस चौकी आईएमटी में कार्यरत एएसआई सुंदर सिंह रिश्वत मामले में पकड़ा गया था जिसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया है। आईएमटी चौकी इंचार्ज को भी इस बारे में नोटिस दिया गया था। जिसकी जांच एसीपी मुख्यालय द्वारा की गई। जांच में पाया गया कि चौकी इंचार्ज आईएमटी ने पुलिसकर्मी सुंदर की बेड कंडक्ट के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित नहीं किया। चौकी इंचार्ज का सुपरविजन ढीला था जिसके कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

बस स्टैंड चौकी बल्लभगढ़  इंचार्ज को भी निलंबित किया गया है अभी हाल ही में एसीपी मुख्यालय द्वारा एक ओयो मे छापा मारकर कुछ युवक -युवतियों गलत गतिविधियों में पकड़े गए थे। एसीपी की जांच में पाया गया की चौकी इंचार्ज द्वारा एरिया में गलत गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई थी। इस लापरवाही का दोषी पाए जाने पर बस स्टैंड चौकी इंचार्ज को भी निलंबित कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त ने सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि कोई भी पुलिसकर्मी, चौकी इंचार्ज या थाना प्रबंधक या क्राईम इंचार्ज किसी भी तरह की गलत एक्टिविटी में संलिप्त पाया गया या गलत कामों में उसकी मिलीभगत पाई गई तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के अलावा विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी किसी को नहीं बक्शा जायेगा। पुलिस कर्मी ईमानदारी और नियति के साथ काम करें। 

Related posts

फरीदाबाद : एसजीएम नगर में आज 12 वीं क्लास के एक छात्र ने नाजायज देशी कट्टे से स्वंय को गोली मार कर आत्महत्या कर ली, केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की सिटी मजिस्ट्रेट बेलिना को 34वें सूरजकुण्ड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला प्रशासक का कार्यभार सौंपा।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज 5 आईएएस, 17 एचसीएस, 2 आईपीएस व 16 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x