Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित को अदालत ने सुनाई 14 साल की सजा, 70000/-₹ का जुर्माना

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: वर्ष 2021 मे पीड़िता ने थाना खेड़ी पुल मे दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया था, के बाद मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर जेल भेजा गया था और वारदात से संबंधित सभी साक्ष्य एकत्रित कर मजबूत गवाह के साथ चालान कोर्ट में सबमिट किया गया था। मामले में आज एडिशनल सेशन जज ज्योति लांबा की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित दीपक कुमार को 14 साल की सजा सुनाई है और उस पर ₹70000 जुर्माना भी लगाया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित दीपक कुमार (28) पलवल के होडल के रहने वाले के द्वारा एक 22 वर्षीय लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को वर्ष 2021 में अंजाम दिया गया था। आरोपित दीपक कुमार को पुलिस टीम सहायक उप निरीक्षक मुकेश, सिपाही सुरेंद्र और मनीष ने 18 अक्टूबर 2021 को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया था कि पीड़िता आरोपित को पिछले दो वर्ष से जानती है। पीड़िता फरीदाबाद के एक अस्पताल में काम करती थी। जहां पर आरोपित पीड़िता से मिलने के लिए आया करता था। पीड़िता के साथ आरोपित ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को बार-बार अंजाम दिया था। पीड़िता के द्वारा शादी की बात कहने पर आरोपित ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। मामले में अनुसंधान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक मुकेश के द्वारा कोर्ट में पीसी किया गया। सरकारी वकील  जगविंदर सिंह के द्वारा पीड़िता लड़की की तरफ से मामले में पक्ष रखा गया। मामले में सेशन जज के द्वारा आरोपित को 14 साल की सजा और 70000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इससे अपराधी किस्म के व्यक्तियों में कानून का भय पैदा होगा इसके साथ ही आमजन में पुलिस, अदालत व कानून के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ होगा।

Related posts

मुठभेड़ के बाद जितेंद्र गोगी बॉक्सर गिरोह के एक कुख्यात गैंगेस्टर संदीप उर्फ़ बसी अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ड्यूटी के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को चुना जाएगा ‘हीरो ऑफ द वीक’-पुलिस कमिश्नर राकेश

Ajit Sinha

फरीदाबाद: “माँ वैष्णो देवी” के प्रसाद को विधायकों, कारोबारी सहित हजारों भक्तों ने आयोजित विशाल भंडारा में जमकर लूटा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x