Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : श्री सनातन महावीर दल स्कूल में दीपावली पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : डॉ अनिल मालिक श्री सनातन महावीर दल स्कूल मार्किट नंबर 1 द्वारा आज मंगलवार को दीपावली के अवसर पर  रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया जिसमे छात्राओं ने फूल, पत्ती, बुरादे के रंग, रंगे हुए चावल, दीपों और मोमबत्तियों के माध्यम से रंगोली सजाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य निशि अधलखा ने बच्चों को दीपावली त्योहार की महत्वता बताते हुए कहा कि त्योहारों की श्रृंखला में ये सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस अवसर पर डॉ अनिल मालिक श्री सनातन महावीर दल स्कूल के प्रधान राजेश भाटिया व प्रधानाचार्य निशि अदलखा ने रंगोलियों का निरिक्षण किया और निर्णायक की भूमिका निभाते हुए। रंगोली प्रतियोगिता में  शाहजना ,नीलम, खुशबू ,निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रियंका ,ख़ुशी ,ममता ,दीपाली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंजलि, पिंकी, सोनिया ,सुनीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधान राजेश भाटिया ,प्रधानाचार्य निशि अधलखा व स्कूल के चैयरमेन संजय शर्मा ने छात्राओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।  इस मौके पर दीक्षा शर्मा ,जनक भाटिया ,मीना रतड़ा ,मनोज रतड़ा ,वी के मालिक ,सुमन अरोड़ा रजनी बजाज ,सोनिया अरोड़ा मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद : सेक्टर -12 स्थित टाउन पार्क में आयोजित पुष्प मेले में एक साथ सैकड़ों प्रकार के फूलों को देख कर हजारों दर्शकों के खिले चेहरे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद लघु सचिवालय में कैंटीन व बूथों की निलामी 26 नवंबर को-डीसी यशपाल यादव

Ajit Sinha

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के कारण सड़कों पर हुई जलभराव से हुई दिक्क्तों को भुल जाए और होने वाले फायदे के बारे में सोचिए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x