Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एएसआई को 50000 रूपए रिश्वत लेते हुए एसीबी ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया जाएगा पेश।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को आईएमटी पुलिस चौकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक को 50 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए सहायक उप निरीक्षक का नाम सुंदर हैं। इसने शिकायत कर्ता से एक झगड़े के मामले में हिरासत में लिए गए भतीजे को छुड़ाने के एवज में 50000 रूपए रिश्वत की मांग की थी जो वह बिल्कुल देना नहीं चाहता था, और उसने एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया, और एंटी करप्शन ब्यूरो के टीम ने सहायक उप निरीक्षक सुंदर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, जैसे ही शिकायत कर्ता सहायक उप निरीक्षक सुंदर को पाउडर लगे रिश्वत के 50000 रूपए दिए, उसी वक़्त पहले घात लगाए बैठे एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे दबोच लिया। थाना एंटी करप्शन ब्यूरो में आरोपित सहायक उप निरीक्षक सुंदर के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। आज उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 48 आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

भारत को मातृ शक्ति की बदौलत से ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान मिल रही है-यशपाल यादव

Ajit Sinha

एक सोसायटी के सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई दर्दनाक मौत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x