Athrav – Online News Portal
दिल्ली

जी-20 के बाद अब पूरी दिल्ली को चमकाने की बारी, सीएम के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी का ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण जारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:केजरीवाल सरकार जी-20 के तर्ज़ पर अब पूरी दिल्ली को खूबसूरत बनाने की तैयारी कर रही है। इस दिशा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी का ग्राउंड ज़ीरो पर निरीक्षण जारी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से वादा किया है कि जी-20 के तर्ज पर अब पूरी दिल्ली को खुबसूरत बनाने का काम किया जायेगा।  इस दिशा में सोमवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने मध्य दिल्ली में शंकर रोड व पूसा रोड का विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया व उन्हें सड़कों को रिडिजाइन कर स्वच्छ,सुंदर और यूजर फ्रेंडली बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि, मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से वादा किया है कि जैसे जी-20 के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों को शानदार रूप दिया गया ठीक उसी तरह अब पूरी दिल्ली में पीडब्ल्यूडी की सड़कों को शानदार बनाया जायेगा। हम पूरी दिल्ली को खूबसूरत बनायेंगे और हर दिल्लीवासी इसपर गर्व करेगा।

उन्होंने कहा कि इस बाबत हम इन सड़कों का निरीक्षण कर ये समीक्षा कर रहे है कि कैसे यहां की सड़कों को बेहतर बनाया जा सकता है, फूटपाथ को नया स्वरुप दिया जा सकता है, हॉर्टिकल्चर के साथ कैसे पूरे स्ट्रेच को खुबसूरत बनाया जा सकता है| साथ ही जरुरत के अनुसार सड़कों को रिडिजाइन भी किया जाए।इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़कों को बेहतर बनाने के क्रम में सभी बारीकियों का ध्यान रखा जाए और इसकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हर जरुरी कदम उठाया जाये| साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों पर हार्टिकल्चर का ख़ास ख़्याल रखा जाए और ज़रूरत के अनुसार यहाँ मौजूद पेड़ों की छँटाई भी की जाए। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली के लोगों को वर्ल्ड क्लास अनुभव सड़कें देना चाहते है ताकि उन्हें सड़कों पर चलने का शानदार अनुभव मिल सके। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि, जी-20 के दौरान पूरी दुनिया  ने दिल्ली की जिस खूबसूरती को देखा उसे अब हम दिल्ली के कोने-कोने तक लेकर जायेंगे| मध्य दिल्ली के मार्केट हो या बाहरी दिल्ली के गाँव राजधानी के हर हिस्से को चमकायेंगे।
*सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में पीडब्ल्यूडी मंत्री का अधिकारियों को निर्देश*
-सड़कों की ब्लैक टॉपिंग की जाए 
-जरुरत के अनुसार सड़कों को रिडिजाइन किया जाये 
-स्टैंडर्ड पैमाने पर रोड मार्किंग की जाए  
-फुटपाथ को ठीक किया जाये और जरुरत के अनुसार रिपेयर किया जाए 
-हॉर्टिकल्चर का खास ख्याल रखा जाए 
-सेंट्रल वर्ज को और खूबसूरत बनाया जाए   
-डिज़ाइन व जगह के अनुसार स्ट्रीट फर्नीचर लगाया जाए 
-समय-समय पर पेड़ों की छंटाई की जाये 
-ड्रेनेज सिस्टम बेहतर बनाया जाए 
-जहां जरुरत कर्व स्टोन को बदला जाए और उन्हें पेंट किया जाए 
-रेलिंग पेंट किया जाये -नियमित रूप से मकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों द्वारा सड़कों की साफ़-सफाई हो 
-सड़कों पर लाइट्स का  बेहतर प्रबंध किया जाए -साइन बोर्ड  लगाये जाये

Related posts

दिल्ली: जाने माने अर्थशास्त्री व देश के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम व रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पीएम मोदी के बारे में क्या कहा-देखें वीडियो

Ajit Sinha

करवा चौथ विशेष: देश भर में करवा चौथ की धूम, सुहागिनों ने आज अपने पतियों की लंबी उम्र की आयु के लिए पूजा अर्चना की।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: तुर्की संसद भवन में जमकर चले लात- घुसे- देखें वायरल वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x