Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या कर उसके शव को यमुना नदी में फेंका -अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की गला दबाकर हत्या करके उसके शव को यमुना नदी में फेंकने के एक सनसनीखेज मामले में एक आरोपित को सीकरी पुलिस पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम धर्मेंद्र, निवासी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस के गांव बसगोई का रहने वाला है। आरोपित ने आज खुलासा किया की गत 16 अगस्त को उसने महिला की हत्या करके यमुना नदी में उसके शव को फेंक दिया था। मृतका के पिता ने सम्बंधित पुलिस चौकी अपनी बेटी की गम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद ये खुलासा हुआ हैं। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपित का नाम धर्मेंद्र है जो  मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस के गांव बसगोई का रहने वाला है। वर्तमान में फरीदाबाद के गांव सीकरी में रह रहा था। आरोपित महिला के साथ पिछले एक साल से सीकरी गांव के एरिया में रह रहा था। आरोपित नशा करके प्रत्येक दिन महिला के साथ झगड़ा व मारपीट करता था। मृतक महिला के पिता ने गत 19 अगस्त को महिला के गुम होने की सूचना दी थी जिसकी सूचना पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही थी।आरोपित धर्मेंद्र भी उसी दिन से अपने घर से लापता था। आरोपित को पुलिस चौकी सीकरी इंचार्ज सुनील की पुलिस टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर-58 ट्रांसपोर्ट नगर से गिरफ्तार  किया है। आरोपित  से पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  ने महिला को गत 16 अगस्त को नशे की हालत में गला दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित  ने एक ऑटो चालक को कहा कि  मेरी पत्नी की तबीयत खराब है। इसको मोहना पुल तक छुड़वा दो वहां से इसके गांव वाले आ जाएगे। आरोपित ऑटो में महिला को मोहना यमुना पुल पर ले गया। वहा से शव को यमुना में फेंक दिया। आरोपित  को मामले में पूछताछ के लिए व शव की बरामदगी के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 

Related posts

दिल्ली: लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना ने पुलिस कॉलोनी में “मंगल सदन” का उद्घाटन किया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एसीबी ने जूनियर इंजीनियर 45 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पंजाबी एंव बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शंकर साहनी व फरीदाबाद की सोनम चौधरी का नया एलबम “मूड है शायराना”जल्द रिलीज होगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x