Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ड्यूटी के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को चुना जाएगा ‘हीरो ऑफ द वीक’-पुलिस कमिश्नर राकेश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने आज डीसीपी मुख्यालय, डीसीपी ट्रैफिक, डीसीपी क्राइम सहित सभी जोन के डीसीपी को निर्देश दिए हैं कि उनके अधीनस्थ थाना चौकी वह अन्य यूनिट में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों द्वारा श्रेष्ठ कार्य करने पर उनके नाम “हीरो ऑफ द वीक” के लिए भेजे जाएं। पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहन के लिए  अच्छा कार्य करने वाले 2 पुलिसकर्मियों को ‘हीरो ऑफ दा वीक’ बनाया जाएगा। सभी संबंधित पुलिस अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के नाम अच्छे कार्य का विवरण सहित संबंधित पीआरओ ब्रांच में भेजेंगे।

अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को बढ़ावा देने के लिए 2 पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त के द्वारा प्रत्येक वीक में ‘हीरो ऑफ दी वीक’ चुनकर प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र सम्मानित किया जाएगा। इसमें जो भी पुलिसकर्मी किसी भी क्षेत्र में या अपने एक विशेष टैलेंट के साथ सेवा कार्य करेगा उसको पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस आयुक्त ने कहां की सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा से करे।  काम में कम रूचि रखने वाले वाले पुलिसकर्मी अपने काम के प्रति सजग रहे जिम्मेदार बने। थाने में आए शिकायतकर्ता के साथ अच्छा बर्ताव करें और तुरंत कार्रवाई करें ।काम के बदले किसी चीज की अपेक्षा ना रखें। जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के मुताबिक अपना सर्वश्रेष्ठ कार्य प्रदर्शित करें। 

Related posts

फरीदाबाद: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में नगर निगम और बिजली विभाग की संयुक्त बैठक संपन्न

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:आयुक्त यशपाल यादव ने निगम की कार्यप्रणाली सुधार ने के लिए स्टाफ रेशनलाइजेशन के आदेश जारी किए।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार 8275 एफआईआर लेगी वापिस-सीएम मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x