Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :कार्यशाला में छात्रों को व्यक्तित्व विकास के गुर बताते विशेषज्ञ-प्रोफेसर डॉ. सुनीति आहूजा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एनएच तीन स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज में छात्रों में आत्मविश्वास का संचार करने और व्यक्तितव विकास के जरिए कैंपस से कॉरपोरेट तक सफर पूरा करने के गुर सिखाए गए। प्रोफेसर डॉ. सुनीति आहूजा के संयोजक में आयोजित 15 दिवसीय कार्यशाला में विशेषज्ञों ने सभी पहलुओं पर छात्रों को बेहतर करने और परिणाम देने में सक्षम स्तर के क्रियान्यवन की अनोखे पहलु से अवगत कराया गया। विभिन्न कंपनियों के विशेषज्ञ छात्रों से रूबरू हुए। उन्हें बाजार के अनुसार तैयार रहने के बारे में बताया।
प्रोफेसर डॉ. आहूजा ने बताया कि 15 दिवसीय कार्यशाला का नाम ‘कैंपस से कॉरपोरेट’ दिया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य नए जमाने के साथ छात्रों के कदमताल करने के साथ कॉरपोरेट में अपने आप को स्थापित करने के बारे में बातया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप में दीप्ति शुक्ला व पीयूष शुक्ला उपस्थित थे। कार्यशाला की सह-संयोजक डॉ. अंकुर अग्रवाल थी। इस कार्यशाला में छात्रों को कम्युनिकेशन स्किल, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, जॉब के लिए बायोडाटा तैयार करने से लेकर सभी पहलुओं पर फोकस किया गया। किस तरह साक्षात्कार के दौरान छात्रों का व्यवहार हो आदि के बारे में एक्सपर्ट ने अवगत कराए।
————–
कार्यशाला के माध्यम से छात्रों का संपूर्ण व्यक्तित्व विकास करना था। ताकि उनमें आत्मविश्वास का संचार हो सके। जब वे साक्षात्कार के लिए जांए तो वे उतना सक्षम हों कि उनकी नौकरी मिलने में किसी तरह की परेशानी न हो। इस ध्येय को रखकर वर्कशाल का आयोजन किया गया।

Related posts

ग्रीन फिल्ड प्रॉपर्टी एंव बिल्डर एसोसिएशन ने अलग -अलग प्रदेशों के लगभग 1000 दिहाड़ीदार मजदूरों को राशन के किट बांटे।

Ajit Sinha

हरियाणा ने 75 वर्ष से अधिक आयु के डॉक्टरों को समर्पित भाव से सेवा करने के लिए ‘वट वृक्ष पुरस्कार’ से किया सम्मानित

Ajit Sinha

पलवल:छात्रा के साथ छेडछाड एवं अश्लील हरकत करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x