Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट ने ग्रीन फील्ड में एक की जारी की डी -सिलिंग, और 8 अवैध दुकानों को जारी की सीलिंग की नोटिस।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग ने मंगलवार को ग्रीन फील्ड में सीलिंग की गई एक शॉपिंग के लिए डी- सीलिंग लेटर जारी की हैं, वही, ग्रीन फील्ड की गेट नंबर -13 के निकट एक कोठी में खोली गई पांच अवैध दुकानें और प्लॉट नंबर -2389 में किए गए अवैध निर्माण व खोली गई कई दुकानों  मालिकों को नोटिस जारी किए हैं, जल्द ही इन सभी दुकानों की सीलिंग करने के निर्देश जारी किए गए हैं, संभवता साथ में बिल्डिंग बनाने वाले बिल्डर पर सख्त कार्रवाई करने के संकेत मिले हैं। डीटीपी इंफोर्समेंट विभाग ये सख्त कार्रवाई “अथर्व न्यूज़” के द्वारा उपरोक्त मामलों के उजागर की गई खबर पर की हैं।

डीटीपी इंफोर्समेंट राजेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों ग्रीन फील्ड की प्लॉट नंबर – 1866, निकट गेट नंबर -5,  पर अवैध रूप से बनाई गई शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में  उनके द्वारा सीलिंग की कार्रवाई की गई थी, इस खबर को सबसे पहले “अथर्व न्यूज़” ने ख़बरों के माध्यम से यह  उजागर की थी, इसके बाद छह अलग -अलग शिकायतकर्ता के द्वारा सीएम विंडो पर ये शॉपिंग काम्प्लेक्स की अवैध होने की शिकायतें की गई थी, प्राप्त सभी शिकायतों की संबंधित कनिष्ठ अभियंता से जांच करवाई गई थी, जिसमें सभी शिकायतें सही पाई गई थी।

इसके बाद विभाग ने पूरी शॉपिंग काम्प्लेक्स पर सीलिंग कार्रवाई की  थी। शर्मा का कहना हैं कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मालिक ने अब विभाग में शॉपिंग काम्प्लेक्स में लगी हुई सीलिंग को खोल देने की दरख्वास्त की हैं। दिए गए दरखास्त पर अब विभाग ने अपनी पॉलिसी के अनुसार डी-सीलिंग के लिए लेटर जारी किए हैं। इसमें शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मालिक को 1.25 लाख रूपए जुर्माने का ऑनलाइन विभाग में जमा कराना होगा, और 2. 5 लाख रूपए की बैंक  गारंटी देनी होगी , ये इसलिए हैं कि ये शॉपिंग कॉम्प्लेक्स केकोई भी दुकानों को किराए पर नहीं देना होगा , किराए पर देने पर बैंक गारंटी  विभाग द्वारा जब्त कर ली जाएगी। जल्द ही बंद इस शॉपिंग काम्प्लेक्स में रौनक लौटेगी। 
 
उनका कहना हैं कि ग्रीन फील्ड के गेट नंबर -13 के निकट एक कोठी में अवैध रूप से पांच दुकानें जा रही थी, उस दौरान उन्होनें अपने टीम के साथ मौके पर तुरंत पहुंच कर दुकान मालिक को सभी दुकानें तुरंत बंद करने की सख्त हिदायत दी थी , जिस पर दुकानों के मालिक ने उन्हें कहा था कि अब वह यहां दुकानें  नहीं खोलेंगें, चल रहे निर्माण कार्य को तुरंत बंद कर लेंगें, पर दुकान के मालिक ने ऐसा न करके पांचों दुकाने खोल ली, और इनमें से दो दुकानें किराए पर भी दे दी।  उनके द्वारा दी गई हिदायत की अवहेलना की हैं।  इसके अलावा ग्रीन फील्ड के ही प्लॉट नंबर -2389 पर बने एक प्लेट्स में चोरी छिपे अवैध रूप से तीन दुकानें खोली गई हैं। इन सभी दुकानों के मालिकों  को आज उन्होनें नोटिस जारी कर दी हैं , जल्द ही ये सभी अवैध आठों दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।    

Related posts

फरीदाबाद: 45 दलालों के नाम की लिस्ट वायरल करना सबसे बड़ा अपराध, हो रही हैं बदनामी, सीएम मनोहर लाल और पुलिस खामोश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :भाजपा के दो मंत्री आपस में भिड़े : दशहरा उत्सव तो एक बहाना था, दरअसल में एक दूसरे को निचा दिखाना था।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा होम आइसोलेशन के बारे में जारी निर्देशों का करें पालन: उपायुक्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x