Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक को पुलिस ने नोटिस दिया हैं, कुछ और विधायकों पर भी उंगलियां उठ रही -सीएम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गत दिनों हुई नूंह हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि हैरानी की बात है कि उनके एक विधायक को पुलिस ने नोटिस दिया है और कुछ और विधायकों पर भी उंगलियां उठ रही हैं, लेकिन कांग्रेस न तो उनकी निंदा कर रही है न ही कोई टिप्पणी। कांग्रेस का यूं मौन रहना कहीं न कहीं दाल में कुछ काला नजर आता है।मुख्यमंत्री आज यहां हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही पूरी होने के बाद बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नूंह हिंसा मामले में 300 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 160 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई हैं।

मनोहर लाल ने नूंह के नागरिकों व अन्य संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमने शांति बनाए रखने की अपील की थी, जिस पर नागरिकों व संगठनों का पूरा सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों से अपील की थी कि मंदिरों में ही जलाभिषेक का कार्यक्रम किया जाए। हम विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता, बजरंग दल और अन्य संस्थाओं के लोगों व संत महात्माओं के आभारी हैं,जिन्होंने मंदिरों में जलाभिषेक के कार्यक्रम को शांति पूर्वक पूर्ण किया। राज्य मंत्री संदीप सिंह मामले में विपक्ष द्वारा हाईकोर्ट के सिटिंग जज द्वारा न्यायिक जांच करवाने की मांग के बारे पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। हालांकि, किसी भी स्थिति में जांच आयोग तब गठित किया जाता है, जब किसी जांच एजेंसी द्वारा जांच पूरी कर ली गई हो और उसमें कोई कमी रह गई हो। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच अभी की जा रही है, पुलिस पूरी तरह से सशक्त है और हमें पुलिस पर भरोसा है।मनोहर लाल ने कहा कि आज सदन में सोनीपत मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का विधेयक भी पेश किया गया, जिसे पर कल चर्चा के बाद पारित किया जाएगा उन्होंने कहा कि गुरुग्राम, पंचकूला, फरीदाबाद की तरह सोनीपत में भी मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी बनाई जाएगी। इसके अलावा हिसार में भी हिसार मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी बनाई जाने की घोषणा की गई है।

Related posts

फरीदाबाद: अधिवक्ता सुनील भाटिया व उनके दोस्तों के साथ मार पीट कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले 7 आरोपित पकड़े।

Ajit Sinha

निठारी कांड के आरोपियों सुरेन्द्र कोली और मनिंदर सिंह पंढेर की फांसी की सजा रद्द होने से आहत है निठारी के पीड़ित परिवार

Ajit Sinha

फरीदाबाद:गांव प्रहलादपुर में विधायक राजेश नागर को किया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x