Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

जी-20 शिखर सम्मेलन की चौथी शेरपा बैठक के लिए तैयारियां शुरू

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: डीसी निशांत कुमार यादव ने आगामी 3 से 7 सितंबर तक आईटीसी ग्रैंड भारत में आयोजित होने वाली जी-20 ग्रुप की चौथी शेरपा बैठक की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थल तक के रूट का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी ने गुरूग्राम से आईटीसी ग्रैंड भारत तक के रूट पर एनएच-48 पर राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला टोल प्लाजा, रामपुरा फलाईओवर, नोरंगपुर, बारगुर्जर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस बैठक में भागीदारी करने वाले डेलीगेट्स के मन में हमारे शहर, प्रदेश व देश की अच्छी स्मृति रहे इसके लिए सभी विभाग गंभीरता से अपना कार्य करें।

उन्होंने नगर निगम मानेसर, लोक निर्माण विभाग व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने विभाग से संबंधित सड़कों की मरम्मत व उचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। साथ लगते क्षेत्र में भी स्वच्छता का ध्यार रखें।उन्होंने कहा कि आईटीसी गै्रंड भारत तक अंतर्राष्ट्रीय विदेशी मेहमानों के समक्ष ब्रांडिंग करने का यह एक अच्छा अवसर है। उन्होंने मार्ग में हरियाणा सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाले तथा मेहमानों की सुविधा से जुड़ी जानकारियों के डिस्पले बोर्ड व होर्डिंग्स लगवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों पर यातायात को बाधित करने वाली वनस्पतियों व पेड़ों की टहनियों को हटवाया जाए। साथ ही मार्ग का अधिक से अधिक सौंदर्यकरण करवाया जाए।इस अवसर पर जिला वन अधिकारी राजीव तेजयान, नगर निगम मानेसर के संयुक्त आयुक्त दिनेश सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता नागेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

गुरुग्राम : इंटलीजेंस ब्रांच ने गांव नाथुपुर स्थित सब्जी के एक दुकान में छापा मार कर 56 किलो 600 ग्राम गांजा सहित एक पकड़ा।

Ajit Sinha

गुरुग्राम पुलिस द्वारा बरामद किए गए मादक पदार्थों को पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा किया गया नष्ट (डिस्ट्रॉय)।

Ajit Sinha

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के नेतृत्व में हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाएं हुई मजबूत– सुशीला कटारिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x