Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य आज अचानक से पहुंचे कई चौकियों और थानों में, फिर क्या हुआ -पढ़े

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर  राकेश कुमार आर्य ने आज अचानक से पुलिस चौकी अनखीर चौकी में पहुंचे, चौकी परिसर को चेक किया। रिकॉर्ड चेक किया ,रिकॉर्ड में कमी कमी पाए जाने पर रिकॉर्ड को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए है। चौकी में पोस्टेड सभी पुलिस कर्मियों की हाजिरी लेकर, ड्यूटियां चेक की है। । चौकी परिसर को साफ सुथरा रखने की हिदायत दी है। चेकिंग के दौरान चौकी में एक महिला आई थी उसको पुलिस से जानकारी लेनी थी कि वह अपने पोते को, बेटे की पत्नी से कैसे वापस लिया जाए। उन्होने कहा कि चौकी में महिलाओं की सहायता के लिए महिला पुलिसकर्मी थाने से बुलाकर उनकी समस्या सुने। इसके बाद पुलिस कमिश्नर पुलिस चौकी सेक्टर-21 डी में पहुंचे,चौकी के परिसर व बिल्डिंग का निरीक्षण किया। साथ ही चौकी का रिकॉर्ड चेक किया। पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत दी की ईमानदारी से करें कार्य, कोताही बरतने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। 

चौकी में चेकिंग के दौरान अनिल डेविड नाम का व्यक्ति आया था। जो अपनी बेटी के नाम मकान करना चाहता था जिसकी जानकारी लेने के लिए वह चौकी में आया हुआ था। जिसने पहले भी पुलिस के मदद ली थी इसीलिए पुलिस से जानकारी लेने आया था। इसके साथ ही एक महिला अपने पती के साथ पुलिस के पास शिकायत लेकर आई थी। जिसकी शिकायत पर तुरंत उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस कमिश्नर  ने थाने के भवन, बैरिक व थाना,चौकी परिसर अन्य स्थानों पर चेकिंग की तथा पुलिस चौकी, थाना के रिकॉर्ड चेक किए गए। इसके साथ ही थाने में मालखाने को चेक किया गया। थाने व चौकी के सौंदर्यीकरण और रखरखाव हिदायत दी है। थाना एनआईटी के परिसर में बारिश का पानी भरा हुआ था जिससे थाना में आने जाने वाले लोगो को काफी परेशानी होती है जिसके लिए पानी की निकासी का उचित प्रबंध करने की हिदायत दी। थाना में एक अमित नाम का व्यक्ति वेरिफिकेशन के लिए आया था तथा एक वृद्ध व्यक्ति अजय थाना में अपनी समस्या को लेकर आया था जिसने बताया की वह जिस बिल्डिंग में रहता है वहा अपने एरिया की रोज साफ सफाई करता है लेकिन उसके ऊपर फ्लोर पर रहने वाले लोग साफ सफाई नही करते है जो साफ- सफाई की कहने पर उन्होंने कूड़ा उसके फ्लोर पर डाल दिया और कहा सुनी पर लडाई झगडा कर पिटाई की है। जिसकी शिकायत पर तुरंत उचित कार्रवाई के निर्देश दिए है। इसके अलावा थाने में तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत करके उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और कहा कि यदि पुलिसकर्मियों को किसी प्रकार की कोई समस्या है तो वह उन्हें बता सकते हैं। इसके पश्चात उन्होंने अनुसंधान अधिकारियों को उनके एरिया में अपराधियों पर नकेल कसकर अपराधों पर अंकुश लगाने के दिशा निर्देश दिए ताकि नागरिकों में कानून के प्रति विश्वास को बढ़ाया जा सके। ड्यूटी ईमानदारी और नेक नीति से करें लोगों को न्याय दें लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

गैर- कानूनी रूप से जुलूस निकालने, तलवार आदि लहराकर अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,85 -65 की संयुक्त टीम व रंजीत भाटी गैंग के 4 बदमाशों के बीच मुठभेड़ , पुलिस ने चारों बदमाशों को धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद एचएसवीपी द्वारा विकास कार्य पूरे किए बिना प्लॉट की ई-नीलामी करना गंभीर चूक : हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x