Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का तोहफा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रदेश की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का तोहफा देने का निर्णय लिया है । इस वर्ष भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा रक्षा बंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं और उनके 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में 29 अगस्त 2023 को दोपहर 12 बजे से 30 अगस्त 2023 की मध्यरात्रि 12 बजे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की है। 

राज्य परिवहन प्रदेश में यात्रियों को सुरक्षित एवं समयबद्ध परिवहन सुविधा करवाने वाली सरकारी संस्था है। हरियाणा राज्य परिवहन अपने 24 डिपुओं और 13 सब डिपुओं से लगभग 3756 बसों का संचालन करते हुए प्रतिदिन 9.93 लाख किलोमीटर दूरी तय करता है और प्रतिदिन लगभग 5.54 लाख यात्रियों को यात्रा सुविधा प्रदान करता है। प्रदेश की जनता को सुरक्षित और सुलभ यात्रा प्रदान करवाने के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को पूर्ण करना और सरकार द्वारा प्रदेश की जनता को दी जा रही सुविधाएं ठीक ढंग से उपलब्ध करवाना भी हरियाणा राज्य परिवहन का उद्देश्य है। हरियाणा राज्य परिवहन प्रदेश की जनता को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है इसलिए रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर हरियाणा सरकार प्रदेश की महिलाओं को उनके 15 वर्ष तक के बच्चों सहित राज्य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करती है। इस वर्ष भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा रक्षा बंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं और उनके 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में 29 अगस्त 2023 को दोपहर 12 बजे से 30 अगस्त 2023 की मध्यरात्रि 12 बजे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की है। हर वर्ष लाखों महिलाओं और बच्चों द्वारा इस मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठाया जाता है।

Related posts

फरीदाबाद: कंपनी के निदेशक रवि गुप्ता और उनका बेटा सलिल गुप्ता 15 करोड़ 75 लाख रुपए के फ्रॉड के मामले में पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद और जम्मू कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 2900 किलोग्राम के लगभग ज्वलनशील/विस्फोटक बरामद, एक डॉक्टर अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अवैध नशा बेचने के मामले में 6 तस्कर पकड़े, 30.087 किलोग्राम गांजा व 8.56 ग्राम स्मैक बरामद- वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x