Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली फरीदाबाद

फरीदाबाद: दिल्ली पुलिस के होमगार्ड की तलवार से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी, एक आरोपित पकड़ा गया, दूसरा फरार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना छांयसा क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के होमगार्ड की सरेआम तलवार से काट कर बेरहमी से हत्या कर दी, पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच गई, मृतक होमगार्ड के शव को अपने कब्जे में ले लिया, और पोस्टमार्टम करवाने के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में भेज दिया। और मृतक के भतीजे की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर ,एक आरोपित को पुलिस पकड़ लिया हैं ,जबकि दूसरा आरोपित अब भी फरार हैं। ये दोनों ही आरोपित मृतक धर्मपाल के पड़ोसी हैं। मरने वाले आरोपितों के नाम अजय पुत्र सुनील,सुनील पुत्र बिशम्बर हैं इन्होनें कल शाम को साढ़े 7 तलवार मार कर दिल्ली पुलिस के होमगार्ड धर्मपाल की हत्या कर दी थी।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस को रात करीब 9.30 बजे घटना के बारे में सूचना मिली,और सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर थाना छांयसा एसएचओ सुरेंद्र,एसीपी तिगांव राजेश लोहान, एसीपी क्राइम अमन यादव और क्राइम ब्रांच की टीमे मौके पर पहुंची ।घटना स्थल का निरीक्षण किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। उनका कहना हैं कि कार्रवाई के दौरान पता चला कि 50 वर्षीय धर्मपाल गांव गढ़ खेड़ा का रहने वाला है और दिल्ली में होमगार्ड की नौकरी करता है। अपने घर पर बाथरूम की वेस्टीज के लिए गड्ढा खुदवा रहा था। निर्माण कार्य मटेरियल क्रेशर -सीमेंट गली में रखे थे। जिस पर आरोपितों के द्वारा पानी डाल दिया गया था। धर्मपाल द्वारा मना करने पर सुनील ने तलवार मारकर उसकी हत्या कर दी। भतीजे अमित की शिकायत पर धर्मपाल की हत्या का मुकदमा आरोपित अजय और सुनील के खिलाफ थाना छायंसा में दर्ज किया गया है। और आरोपितों की तलाश सरगर्मी के साथ की जा रही हैं।  मृतक धर्मपाल का शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया है। 

Related posts

मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में, एक को लगी गोली, दूसरा पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: वार्ड कमेटी -28 के सदस्यों ने आज ग्रेटर फरीदाबाद की सड़कों पर हुए गढ्ढों को भरने का किया काम

Ajit Sinha

फ़रीदाबाद: ईराक में 39 भारतीयों के मारे जाने को लेकर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का पुतला फूंका

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x