Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पति की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने आरोपित पत्नी और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पत्नी ने सोची समझी साजिश के तहतअपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करके आगरा कैनाल में फेंक दिया। अब क्राइम ब्रांच ,डीएलएफ की टीम ने मृतक राकेश की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए आरोपितों कीनिशानदेही पर क्राइम ब्रांच , डीएलएफ ने एसडीआरएफ की टीम की सहायता से गांव छज्जूपुर के निकट आगरा कैनाल से राकेश का शव बरामद की हैं , और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। इस केस में पति राकेश की लापता होने की शिकायत राकेश की पत्नी ने ही थाना खेड़ी पुल में कराई थी। ये सनसनीखेज खुलासा एसीपी क्राइम अमन यादव ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए।    
एसीपी क्राइम अमन यादव ने आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के नाम में मृतक पत्नी (32 वर्ष) और बंटी(38 वर्ष)  है। आरोपित बंटी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांव अडिंग का तथा वर्तमान में ओल्ड फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपित महिला फरीदाबाद के खेड़ी कलां एरिया में रहती है। मृतक राकेश (35 वर्ष) पिछले एक साल से स्कूल की बस पर कंडक्टर की नौकरी करता था। आरोपित बंटी पिछले छः-सात साल से तथा आरोपित महिला पिछले चार-पाँच साल से स्कूल में हाउसकीपिंग का काम करती थी। आरोपित  बंटी व मृतक राकेश की पत्नी का आपस में प्रेम प्रसंग था जिसके चलते मृतक राकेश की पत्नी ने प्रेमी बंटी के साथ मिलकर अपने पति राकेश की हत्या करने की योजना बनाई।  गत 2 अगस्त को आरोपित  बंटी, राकेश को अपने साथ शराब पिलाने के बहाने से आगरा कैनाल नहर के पास ले गया। जहां पर दोनों शराब पीने लगे। जब राकेश को गहरा नशा  हो गया तो बंटी ने मौका देखकर राकेश के सिर के पीछे ईंट मारकर नहर में धक्का दे दिया। इसके पश्चात आरोपित महिला ने योजना के तहत  अपने पति राकेश के गुम होने की सूचना गत 3 अगस्त को थाना बीपीटीपी में दी। पुलिस द्वारा मामले में पूछताछ की गई तो उन्हें शक हुआ और जांच के आधार पर पुलिस ने गत 17 अगस्त को आरोपित  बंटी को चंदीला चौक बुढ़ैना  से काबू कर पूछताछ की जिसमें आरोपित ने उनके द्वारा दी गई हत्या की वारदात के बारे में पुलिस को जानकारी दी। आरोपित  बंटी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। उनका कहना हैं कि पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित बंटी का मृतक राकेश की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। राकेश अपनी पत्नी को आरोपित  बंटी से मिलने से रोकता था। दोनों आरोपितों   ने राकेश को अपने रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई और योजना के तहत वारदात को अंजाम दे दिया। इस के पश्चात पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 18 अगस्त को आरोपित महिला को गांव खेड़ी कलां से गिरफ्तार किया गया। आरोपित महिला को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।  उनका कहना हैं कि मृतक राकेश और उसकी पत्नी को तीन बच्चे तथा आरोपित  बंटी को एक बच्चा है। आरोपित  से पूछताछ के पश्चात आज 19 अगस्त को पलवल के गांव छजूनगर एरिया से आगरा कैनाल से एसडीआरएफ की टीम की सहायता से मृतक राकेश का शव बरामद किया गया है जिसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। 

Related posts

फरीदाबाद: एनपीटीआई में पावर मानव संसाधन शिखर सम्मेलन का आयोजन

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 9 और सेवाएं हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम के दायरे में

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने 54,329 पुलिसकर्मियों को नए आपराधिक कानूनों के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया है, डीजीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x