Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

गृहमंत्री अनिल विज ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर से पिछले एक साल से अधिक समय से लंबित मामलों की रिपोर्ट तलब की

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को पिछले एक साल से अधिक समय से लंबित मामलों की रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में गृह मंत्री ने आज ऐसे मामलों के लंबित होने के कारण बताओ की जानकारी पुलिस महानिदेशक को एक पत्र लिखकर मांगी है

विज ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में लगभग 3229 मामले ऐसे हैं जो एक वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं। यह बेहद गंभीर मामला है और न्याय दिलाने के लिए इसका कारण स्पष्ट करना जरूरी है।गृह मंत्री ने पुलिस महानिदेशक को पत्र के माध्यम से कहा है कि उन पुलिस अधिकारियों/आईओ से स्पष्टीकरण मांगा जाए, जिनके पास एक वर्ष से अधिक समय से मामले लंबित हैं और ऐसे सभी मामलों की एक विस्तृत रिपोर्ट संबंधित द्वारा बताए गए कारणों के साथ 15 दिनों के भीतर उन्हें सौंपी जाए।गृह मंत्री ने पुलिस महानिदेशक को कहा कि पुलिस विभाग की गत 8 मई, 2023 को समीक्षा बैठक हुई थी। बैठक के दौरान विभिन्न जिलों में अब तक लंबित पड़े मामलों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी थी।

Related posts

फरीदाबाद : सूर्य बिहार के पार्ट -3 में जवान उम्र के लड़के की गोली मार कर हत्या कर दी,उसकी लाश को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से दिया फैक।

Ajit Sinha

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने अवैध कालोनी काटने वाले पांच कलोनिनाइजरों के खिलाफ पल्ला थाने में कराया केस दर्ज। 

Ajit Sinha

करोड़ों का भूमि घोटाला में मैनेजर के पद पर तैनात एमएलसी नरेंद्र भाटी का सगे भाई कैलाश भाटी अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x