Athrav – Online News Portal
गुडगाँव फरीदाबाद

फरीदाबाद: आजादी की बलिवेदी पर शहीद हुई आत्माओं को याद रखें – राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:बादशाहपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राजकीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक राजेश नागर ने कहा कि आजादी की बलिवेदी पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले ज्ञात अज्ञात वीरों की आत्माओं को याद रखना चाहिए। उन्होंने यहां ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और गारद का निरीक्षण किया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के प्रतिभागियों एवं समाज में उत्कृष्ट सेवा करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि हमें अपनी आजादी की कीमत को पहचानना चाहिए। हमें बड़ी कुर्बानियों के बाद आजादी मिली है जिसके लिए असंख्य लोगों ने अपने जीवन का उच्चतम बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। इसके तहत मेरी माटी मेरा देश अभियान शुरू किया गया है।

नौ अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर शुरू किए इस अभियान के तहत  हर गांव हर शहर की मिट्टी एकत्रित की जा रही है। इसे अम्बाला छावनी में बनाए जा रहे शहीदी स्मारक में प्रयोग किया जाएगा।नागर ने कहा कि हम शहीदों का कर्ज नहीं चुका सकते लेकिन सरकार ने सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण विभाग का गठन कर इस ओर एक सकारात्मक कदम उठाया है। इसके अलावा निरोगी हरियाणा योजना, हर घर नल से जल आदि अनेक योजनाओं के जरिए मनोहर लाल सरकार आम आदमी का जीवन समृद्ध बनाने की दिशा में काम कर रही है। गरीबों के बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने का सपना चिराग योजना ने भी बड़ी संख्या में लोगों को राहत दी है। इसी प्रकार कौशल रोजगार निगम, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अटल किसान मजबूर कैंटीन, वीटा बिक्री केंद्रों, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, मेरा पानी मेरी विरासत, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना, पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना, मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजी दुर्घटना बीमा योजना, आयुष्मान भारत चिरायु कार्ड सहित 247 योजनाओं को ऑनलाइन करना आदि द्वारा भी आम जनमानस का जीवन स्तर सुधर रहा है। विधायक राजेश नागर ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा एक हरियाणवी एक की मनभावना को साकार करने में लगे हुए हैं। नागर ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में हरियाणा में करीब 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ और 18 लाख से अधिक लोगों को रोजगार सृजित हुआ। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देशहित में स्वहित को त्यागने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में नमो और मनो की जनहितैषी सरकारें काम कर रही हैं। जिनका हमको साथ देना है। 

Related posts

नई बिजली दरों को लेकर आयोग के सदस्य से फरीदाबाद और गुरुग्राम के उद्योग प्रतिनिधियों की भेंट

Ajit Sinha

फरीदाबाद:बिन होर्डिंग, बोर्ड और पोस्टरों के शहर अच्छा ही नहीं बहुत अच्छा लगता है, लोग करते है, धन्यवाद।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:बीपीटीपी बिल्डर पर बरसे मंत्री राजेश नागर, कल जनता की समस्या दूर करें -राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x