Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरू द्रोणाचार्य के ज्ञान का उद्गम गुरूग्राम आज हरियाणा की प्रगति का प्रतीक: कमलेश ढांडा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरूग्राम के सेक्टर 38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कमलेश ढांडा ने मुख्य अतिथि के तौर पर समारोह में ध्वजारोहण किया, परेड का निरीक्षण तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। जिला स्तरीय समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को और अधिक खुशनुमा बना दिया। जिला में आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में तीन हजार से अधिक स्कूलीं बच्चों का उत्साह देखने लायक था। डीसी निशांत कुमार यादव तथा पुलिस कमिश्नर कला रामचंद्रन ने मुख्य अतिथि का जिला स्तरीय समारोह में पहुंचने पर स्वागत किया।

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कमलेश ढांडा ने अपने संबोधन में गुरुग्राम जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन, हर देशवासी के लिए खुशी का दिन है। इस दिन के लिए मां भारती के अनेक सपूतों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश की एकता व अखण्डता की खातिर अनेक वीर सैनिकों ने अपने प्राण न्यौछावर किए हैं, उनको भी कृतज्ञता के भाव से नमन करना चाहिए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर को देश की उपलब्धियों का जश्न मनाने का दिन बताया। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में पूरे प्रदेश में मेरी माटी-मेरा देश अभियान गर्व के साथ चल रहा है।उन्होंने गुरुग्राम को गुरु द्रोणाचार्य के शस्त्र व शास्त्र के ज्ञान का उद्गम स्थल बताते हुए कहा कि दुनिया भर में आर्थिक व औद्योगिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र गुरुग्राम शहर आज हरियाणा की प्रगति का प्रतीक बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में गुरूग्राम शहर के ढांचागत तंत्र को विकसित करने के लिए अनेक उत्कृष्ट कार्य हुए हैं जिनमें हाल ही मंे स्वीकृत हुए मिलेनियम सिटी सैंटर से ओल्ड सिटी को जोड़ने के लिए 28.5 किमी मैट्रो के नए टैªक को मंजूरी दी गई है। आईटी, ऑटोमोबाइल व सर्विस सेक्टर के प्रमुख केंद्र गुरूग्राम से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बीच बेहतर क्नेक्टिविटी के लिए 9 हजार करोड़ रूपए की लागत से बन कर तैयार हो रहे द्वारका एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है।उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश में 4 हजार आंगनवाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल के तौर पर विकसित किया जा चुका है और अगले दो वर्षों में 4 हजार नए आंगनवाड़ी केंद्र भी प्ले स्कूल के तौर पर विकसित होंगे। उन्होंने हरियाणा सरकार के एक ओर  महत्वपूर्ण कार्यक्रम चिरायु हरियाणा का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक दिन पहले इस योजना का दायरा 1 लाख 80 हजार रूपए से बढ़ाकर 3 लाख रूपए वार्षिक कर दिया। जिसके चलते प्रदेश में 8 लाख परिवारों को 5 लाख रुपए तक का निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।इससे पहले श्रीमती ढांडा ने स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए वीर बलिदानियों को नमन किया। जिला स्तरीय समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने जोश व राष्ट्र प्रेम से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छंटा बिखेरी। समारोह में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैकबपुरा, इस्लामपुर व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुड़गांव गांव, झाड़सा, 4/8 मरला व कादीपुर के विद्यार्थियों द्वारा लेज्यिम, पीटी व डंबल शो प्रस्तुत किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रमो की श्रृंखला में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्जुन नगर की छात्राओं द्वारा देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने वाले हमारे वीर सैनिकों को समर्पित श्सरहद के प्रहरीश् थीम पर आधारित भावपूर्ण गीतों के माध्यम से अपनी मार्मिक प्रस्तुति दी। वहीं स्वतंत्रता दिवस समारोह को उत्साह व उमंग के माहौल से सराबोर करने के लिए देव समाज विद्या निकेतन विद्यालय द्वारा जय हो व चक दे इंडिया गीत पर आकर्षक दुपट्टा ड्रिल का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैकबपुरा की छात्राओं द्वारा पंजाबी भांगड़ा व गिद्दा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा योगा के विभिन्न आसनों का भी प्रदर्शन किया गया।

Related posts

दो लोगों को गोली मारने वाले व इनमे से एक शख्स की हत्या करने के 3 आरोपित को अपराध शाखा -17 की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

13 व 14 नवंबर को बूथ लैवल पर कैम्प लगाकर मतदाताओं के दावे व आपत्तियां स्वीकार करें सभी बीएलओ- अंकिता चौधरी

Ajit Sinha

नेट मीटर खरीद में तेजी लाएं – विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x