Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

स्कूल से बच्चे को लेकर घर लौट रहे स्कॉर्पियो सवार पिता को बच्चों के साथ दिन दहाड़े किडनैप करने की कोशिश से मचा हड़कंप

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: कोतवाली सूरजपुर क्षेत्र में स्थित सूरजपुर के मेन मार्केट से उस समय हड़कंप मच गया जब ब्रेजा कार सवार चार लोगों ने अपने बच्चों को लेने स्कॉर्पियो से स्कूल पहुंचे पिता सहित दोनों बच्चों को उनकी स्कॉर्पियो कार में दिनदहाड़े किडनैप कर लिया। पिता के साथ मारपीट की गई और उन्हें अगवा करके दादरी ले जाने की कोशिश की गई. लेकिन 500 मीटर चलने के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी एक डंपर से टकरा गई।  अपने आप को लोगों के बीच घिरा देखकर किडनैपर स्कॉर्पियो को छोड़कर मौके से फरार हो गए।  सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और पुलिस के आलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।  प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों पक्षों में आपसी रंजिश है जिसके कारण यह वारदात हुई है पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

स्कॉर्पियो और डंपर से टकराने के बाद किडनैपर स्कॉर्पियो कर छोड़कर भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं.नोएडा सेंट्रल के डीसीपी  अनिल यादव ने बताया कि सुभाष कश्यप थाना सूरजपुर क्षेत्र के महामेधा गली में मकान बनाकर रहते हैं. उनके दो बच्चे कस्बा सूरजपुर स्थित के सी एस गर्ल्स इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। सुभाष अपने दोनों बच्चों को लेने अपनी स्कॉर्पियो से स्कूल पहुंचे और जब स्कूल से घर जाने लगे तभी सूरजपुर मेन बाजार में अचानक एक ब्रेजा गाड़ी से चार लोग उतरे और सुभाष कश्यप की गाड़ी को रोका और जबरन गाड़ी में सवार होकर बच्चों और सुभाष को बंधक बना लिया। इन चारों ने इस दौरान सुभाष को मारना पीटना शुरू कर दिया और एक शख्स कार को लेकर दादरी की तरफ जाने लगा। लेकिन कार सामने से जा रहे डंपर से टकरा गई,  जिससे जाम लग गया. अपने आपको लोगों से घिरा देख चारों लोग उतर कर मौके से भाग गए। दिनदहाड़े बीच बाजार में हुई इस घटना से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। सूचना मिलते ही सुभाष कश्यप के पिता और भाई भी वहां पहुंच गए। डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि सुभाष के साथ मारपीट की गई है और उसके हाथ में चोट आई है और सुभाष के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. डीसीपी ने कहा कि सुभाष ने यह भी बताया कि किडनैप करने वाले रोहित और आकाश हैं और उनके साथ दो अन्य लोग थे.  सुथियाना गांव के रहने वाले है। इनकी सुभाष के परिजनों के साथ काफी समय से रंजिश चली आ रही है, 2 महीने  पहले भी इनमें आपस में झगड़ा हुआ था।   इसी क्रम में इन्होंने इस वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।  डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि सुभाष का कहना है कि उसके साथ सिर्फ मारपीट हुई है गोली चलने की कोई घटना नहीं हुई है जैसा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरा के जांच की जा रही है और टीमों का गठन कर आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

Related posts

साइबर अपराध रोकने के लिए अब केन्द्रीय गृह मंत्रालय का आई4सी तथा हरियाणा पुलिस एक प्लेटफार्म पर करेगी काम-शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा 112 पर अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने वाले लोग हो जाए खबरदार

Ajit Sinha

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल:फरीदाबाद के अरुण की पत्नी और बच्चों के सामने फर्रुखाबाद में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x