Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सरसों का तेल अब मिलेगा 20/- रूपये प्रति लीटर की रियायती दर पर: डीसी विक्रम सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि एएवाई व बी.पी. एल. परिवारों को मास जून, 2021 से सरसों तेल के स्थान पर 250/- रुपये प्रति परिवार डी.बी.टी. दी जा रही थी। लेकिन राज्य सरकार द्वारा लाभार्थियों के हितों के मद्देनजर इस स्कीम पर पुर्नविचार करते हुए निर्णय लिया है कि ऐसे एएवाई / बी.पी.एल. परिवार जिनकी परिवार पहचान पत्र में सत्यापित वार्षिक आय 1 लाख रूपये से कम है, को मास जुलाई, 2023 से 2 लीटर फोर्टिफाईड सरसों का तेल 20/- रुपये प्रति लीटर की रियायती दर पर पी. डी. एस. के तहत वितरित किया जायेगा।जिला फरीदाबाद में  इस स्कीम में प्रत्येक मास लगभग 18 लाख एएवाई / बी.पी.एल. परिवार लाभान्वित होगें ।

राज्य सरकार द्वारा सरसों का तेल उपलब्ध करवाने के लिए राज्य की दो एजेंसियों हैफेड तथा हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज (हरहित) को चुना गया है। जिनके द्वारा प्रत्येक माह सरसों का तेल कान्फैड के फोकल प्वाइंट पर डिलीवर किया जायेगा। इसके लिये हैफेड को 15 व हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज (हरहित) को 7 जिले अलाट किए गए हैं। सरसों के तेल का वितरण लाभार्थियों को बिकी यंत्र के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण उपरांत डिपो धारकों के माध्यम से मास जुलाई, 2023 से किया जाना था। परन्तु किसी कारणवश जो लाभार्थी मास जुलाई 2023 के लिए आवंटित सरसों तेल प्राप्त करने से वंचित रह गये थे, उन्हें मास अगस्त 2023 के साथ-साथ मास जुलाई 2023 का सरसों तेल वितरित किया जाएगा। इस प्रकार मास अगस्त 2023 में पात्र लाभार्थियों को मास जुलाई तथा अगस्त 2023 का सरसों तेल एक साथ वितरित किया जाएगा । दोनों महीनों के लिए बायोमेट्रिक पंच/ biometric punch अलग-अलग किया जाएगा। जहां सरसों का तेल FSSAI stamped होगा और प्रत्येक सरसों तेल की बोतल पर Not for sale for PDS only अंकित होगा।  

Related posts

फरीदाबाद: एनआईटी में चौकीदार को पहले ईंट मारी, फिर उठा कर छत से नीचे फेंक कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में आरोपित हिरासत में।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :विधियका सीमा त्रिखा ने उछल कर 111 नारियल फुड़वा डाली, अवसर हैं 102 करोड़ की लागत से सड़क उद्घाटन का, देखिये इस वीडियो में

Ajit Sinha

ह्यूमन राइट के स्पेशल मॉनिटरिंग ऑफिसर सुधीर चौधरी ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों संग किए सुझाव साँझे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x