Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:जिले में 78 राशन डिपो अब महिलाओं को मिलेंगे : उपायुक्त विक्रम सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त विक्रम कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अब महिलाओं को बंद पड़े राशन डिपो देगा। इसके लिए विभाग ने सूची जारी कर दी है। इसके तहत जिले में कुल 78 राशन डिपो महिलाओं को दिए जाएंगे। इनमें से 23 डिपो शहरी और 55 डिपो ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। इसके लिए महिलाओं को अब सात अगस्त तक सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। इसके लिए उपमुख्यमंत्री ने पोर्टल को दिनांक: 29-07-2023 को शुरू कर दिया है।उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश भर के राशन डिपो में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत राशन डिपो में हिस्सेदारी की घोषणा की थी। इस पर उन्होंने काम करते हुए शनिवार को इस पोर्टल को शुरू कर दिया है। जिले में राशन के 78 डिपो किन्हीं कारणों से बंद थे।

इन डिपो को अब महिलाओं से चलवाया जाएगा। इसके लिए विभाग को मुख्यालय से भी निर्देश मिले हैं। इसमें उन्होंने विभाग को निर्देश दिए थे कि महिलाओं की राशन डिपो में हिस्सेदारी बैकलॉग से पूरी की जाए। इसके चलते जिले में फिलहाल बंद पड़े राशन डिपो को चलवाया जाएगा। अब इन सभी डिपो को महिलाओं को दिया जाएगा, ताकि महिलाओं का राशन डिपो में 33 प्रतिशत कोटा पूरा किया जा सके। हालांकि जिले में वर्तमान में 658 राशन डिपो हैं। इनमें से 98 राशन डिपो महिलाएं चला रही हैं, जबकि 560 राशन डिपो पुरुष चला रहे हैं। जिले में महिलाओं को 33 प्रतिशत हिस्सेदारी बैकलॉग के माध्यम से पूरी करने के लिए 217 राशन डिपो इनके हिस्से में आते हैं। विभाग ने फैसला लिया है कि अब भविष्य में जिस भी डिपो परअनियमितता मिलने के कारण बंद करना होगा, उन राशन डिपो को विभाग महिलाओं की हिस्सेदारी पूरी करने के लिए आवंटन करेगा।यह है नियम व शर्तेंराशन डिपो लेने के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल सरल पर सात अगस्त तक आवेदन करना होगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होना अनिवार्य है। आवेदन कर्ता की आयु 21 से 45 वर्ष तक होनी चाहिए। हरियाणा पीडीएस कंट्रोल ऑर्डर 2023 के अनुसार महिलाओं के लिए आरक्षित सीट अनुसार किए जाएंगे। जिला में सभी गांव, वार्डों की आरक्षित सीटों की सूचना पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी हैं।
जिले में खंड वाइज डिपो की संख्या
1. बल्लभगढ़ – 462. 
ओल्ड फरीदाबाद – 313.
एनआईटी फरीदाबाद: 01उपरोक्त बारे किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए खंड वाईज निम्नलिखित कार्यालय से संपर्क कर सकते है :-सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, एनआईटी फरीदाबाद -8168792654, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, ओल्ड फरीदाबाद – 9818464415, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, बल्लभगढ़ – 8076060035 नंबर  कर सकते है।

Related posts

पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप के राज विला मैरिज हॉल में लगी भयकर आग.

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद की टीम ने शराब के ठेका के साथ में अवैध अहाता में की छापेमारी की कार्रवाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज सेक्टर -8 में तैनात हवलदार को अवैध वसूली के 3000 रुपए लेते गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x