Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एसीबी की टीम ने दिल्ली पुलिस में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार रात को बीपीटीपी के पास से थाना सरिता विहार, नई  दिल्ली में तैनात एक सब इंस्पेक्टर राजेंद्र चौधरी को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। ये कार्रवाई गज़ेटेड ऑफिसर कार्यकारी अभियंता अमित जैन के उपस्थिति में की गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता धरा सिंह के खिलाफ थाना सरिता विहार , नई दिल्ली में दायर के एक शिकायत में समझौता कराने के लिए  में कुल 2. 50 लाख रुपए रिश्वत की मांग कर रहे थे।

जो शिकायतकर्ता देना नहीं चाहता था, इसलिए उसने एसीबी के आल्हा अधिकारी से संपर्क किया , और इंस्पेक्टर भगवान सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और शिकायतकर्ता धरा सिंह ने सब इंस्पेक्टर राजेंद्र चौधरी को एक लाख रुपए रिश्वत के देने के लिए बीपीटीपी, फरीदाबाद  के निकट सोची समझी साजिश के तहत बुलाया , और एसीबी में तैनात इंस्पेक्टर भगवान के नेतृत्व गठित टीम ने पहले से घात लगाए बैठे ने, जैसे ही शिकायतकर्ता धरा सिंह ने उसे रिश्वत के एक लाख रुपए दिए, वैसे ही मौजूद एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपित सब इंस्पेक्टर राजेंद्र चौधरी के खिलाफ एफआईआर नंबर -20 , दिनांक 26 जुलाई 2023 , धारा  7 पीसी अधिनियम, थाना एसीबी फरीदाबाद में दर्ज किया गया हैं।    

Related posts

फरीदाबाद : बड़ा घोटाला : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने 40 निर्माणकर्ताओं को अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने हेतु नोटिस दिए थे,सभी दुकाने बनवा दी गई।

Ajit Sinha

गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेस वे पर लड़कों ने की चलती स्कार्पियों गाड़ी से की जमकर आतिशबाजी, दागे कई शॉर्ट्स, वीडियो हुआ वायरल -देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : 36 घंटों से भी कम वक़्त में लड़की के साथ हुए गैंग रेप के 4 में से 3 आरोपियों को उनकी टीम ने धर दबोचा,सीपी अभिताभ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x