Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: दो करोड़ की लागत से बनेगी सड़क, विधायक राजेश नागर ने किया शिलान्यास

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर ने आज गांव भुआपुर में 2 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया। इसके लिए उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से नारियल फुड़वाकर निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। नागर ने बताया कि आज भैंसरावली से भुआपुर, भुआपुर से फत्तूपुरा, फत्तूपुरा से खेड़ी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया है जिसके बन जाने पर लाखों लोगों को लाभ होगा। यह सड़क दो महीने में बनकर तैयार हो जाएगी। विधायक राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा की मनोहर सरकार हर घर तक विकास पहुंचाने के लिए संकल्पित है और हम अंत्योदय को अपना मूल मंत्र मानकर कार्य कर रहे हैं, जिसके कारण आम निवासी भी भारतीय जनता पार्टी के साथ कदम से कदम मिला रहा है।

उन्होंने कहा कि आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की मनोहर लाल सरकार ने जनता का विश्वास जीतने में सफलता हासिल की है तो यह सब जनता का ही आशीर्वाद है। आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के साथ-साथ आम मतदाता भी एक कार्यकर्ता के रूप में साथ खड़ा हुआ है। यही आत्मबल हमें आपकी सेवा करने का संबल प्रदान करता है। नागर  ने कहा कि पूरे क्षेत्र में समान विकास कराने के लिए हम संकल्पित हैं और इस कार्य में हम सफल भी हो रहे हैं। उन्होंने जनता से कहा कि मेरे घर के दरवाजे आपके लिए 24 घंटे खुले हुए हैं और पिछले 4 वर्षों में विधायक रहते हुए और उससे पहले भी आपको किसी प्रकार की कोई शिकायत मैंने न आने देने का प्रयास किया है। आपको कोई भी बात करनी हो तो आप मुझसे बेझिझक मिल सकते हैं। मैं विधायक बाद में, आपका बेटा और भाई पहले हूं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आशीर्वाद तिगांव विधानसभा को मिल रहा है जिसके नतीजे सामने आ रहे हैं। हमने क्षेत्र में अनेक विद्यालयों को अपडेट करने, अनेक सड़कों को बनाने, प्रदेश की पहली डिजिटल आईटीआई देने आदि अनेक कार्य किए हैं, जो आपके सामने हैं और आने वाले समय में इनमें और बढ़ोतरी होने वाली है।
यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का फूल मालाओं और पगड़ी बांध पर जोरदार स्वागत किया।

Related posts

फरीदाबाद: 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को घर बुला कर शख्स ने किया दुष्कर्म,आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 36 टोयोटा ने लॉन्च की अर्बन क्रूजर हाई राइड देश की पहली एसएसवीवी तकनीकी की कार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनआईटी क्राइम ब्रांच ने आज शराब की पेटियों से भरी एक कंटेनर को पकड़ा, दो गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x