Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: जुआ खेलने वाले 37 जुआरियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने किया गिरफ्तार,143200 बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने अलग -अलग जगहों, सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम जुआ खेलने के मामले में 37 जुआरियों को गिरफ्तार किए हैं। गिरफ्तार किए गए जुआरियों के पास से पुलिस ने दांव पर लगे 143200 रूपए नगद और ताश के 52 पत्ते  बरामद किए हैं।  गिरफ्तार किए गए जुआरियों के नाम  सोहन,गौरव,भारत, कृष्ण, सुभाष, दीपक, गौरव, जितेंद्र, अंकुश, देवेंद्र,जितेंद्र, दिनेश, सुरेश उर्फ सुरेंद्र, कन्हैया, दिलबाग, दिनेश, करण, योगेश, शेखर, अर्जुन, पुष्पेंद्र, प्रदीप, नरेंद्र, हरीश, धर्मेंद्र, दीपक,विशाल, अंकित, दीपक, सैफ अली, हेमराज,वाशिम,रहिरा, राजीव, संदीप, दिनेश और रजत  है। पुलिस की माने तो यह सभी आरोपित फरीदाबाद के सेक्टर और कॉलोनी के एरिया के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर जुआरियों को  HOTEL MOONLITE E1/71,वाईएमसीए रोड सेक्टर -11 फरीदाबाद से काबू किया है। मौके से पुलिस ने  1,43,200 रुपये व 18 जोडी ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। सभी जुआरियों के खिलाफ थाना सेक्टर- 8 में जुआ खेलने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। 

Related posts

फरीदाबाद: सक्षम चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंद लोगों में राशन का किट वितरण किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:एटीएम मशीन के रूपए निकालने वाले स्थान पर पत्ती फंसा कर निकालने वाले दो आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बल्लभगढ़ प्रेस क्लब का गठन किया गया, जिसका प्रधान पत्रकार विनोद मित्तल और महासचिव जोगिंदर रावत को चुना गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x