Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: बिल्डर आकाश गुप्ता प्रधान पद के लिए किया नामांकन,समर्थकों ने उन्हें फूलों का माला पहना किया ख़ुशी का इजहार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद स्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव किसान भवन ,सेक्टर -16 , फरीदाबाद में होना तय हैं,में दूसरी बार प्रधान पद के लिए प्रॉपर्टी कारोबारी आकाश गुप्ता ने आज पुरे उत्साह,खुशनुमा माहौल में अपने सैकड़ों साथियों के संग झूम ते हुए और मुस्कुराते हुए अंदाज में अपना नामांकन दाखिल किया। फिर क्या था उनके समर्थकों में एक दम से ख़ुशी की लहार दौड़ गई, और उन्हें फूलों का माला पहना कर और लड्डू से मुंह मीठा कर प्रधान पद के उम्मीदवार आकाश गुप्ता को दिल से बधाई दी,

और समर्थकों ने आकाश गुप्ता जिन्दावाद की आवाज से पूरा का पूरा किसान भवन गूंज उठा। पूरे माहौल को देख कर थोड़ी देर के लिए ये लगने लगा कि ये प्रधान पद का चुनाव आकाश गुप्ता ने फिर से भारी मतों से जीत लिया हो। इस खास अवसर पर “अथर्व न्यूज़” के संपादक अजीत सिन्हा को भी फूलों का माला पहना कर सम्मान भेंट किया।

प्रधान पद के उम्मीदवार आकाश गुप्ता ने “अथर्व न्यूज़” से बातचीत करते हुए कहा कि अकसर देखा गया हैं कि लोग जिस प्रॉपर्टी कारोबारी से डीलिंग या लेनदेन किया करते थे, ऐसे लोगों की सोच वहीँ तक सिमित होती थी, पर फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वैलफेयर एसोसिएशन एक ऐसा बैनर हैं, जिनके 520 सदस्य हैं, जो प्रॉपर्टी कारोबारी को एक दूसरे को जोड़ते हैं,

यहां जुड़ने से एक दूसरे को करीब पहचानते, जानते हैं , इससे प्रॉपर्टी कारोबारी का बिजनेस और सोच का दायरा काफी दूर तक बढ़ता हैं, छोटे प्रॉपर्टी कारोबारी को अपने कारोबार को ऊंचाई छूने का मौका मिलता हैं, और बहुत कुछ बड़े -बड़े प्रॉपर्टी कारोबारी से सीखने को मिलता हैं। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान पद पर रहते हुए उन्होंने जनहित में बहुत ज्यादा काम कियाकिए हैं, किए गए कामों के बारे में यहीं कहूंगा, उन्होंने सभी वर्गों के लोगों के ख़ुशी का ध्यान रखते हुए कार्य किए हैं , जैसे कि मेघा रक्तदान शिविर, होली और दीपावली मिलन समारोह व पौधरोपण, कोरोना महामारी के दौरान जरुरत की सहायता करना शामिल हैं।

इस खास अवसर पर विशेष रूप से उनके साथ प्रॉपर्टी कारोबारी उमा शंकर गर्ग, केशव अग्रवाल, राजवीर नेता जी, राज कुमार जिंदल , अजय गोयल, विक्की तंवर , अर्जुन डाबर , गिरधारी शर्मा , राजेंद्र शर्मा बैरी वाले, उज्जवल गैग, सुनील अग्रवाल, संदर्भ सैनी, राज गेरा , अवनीश भसीन , रोहित अरोड़ा , गौरव , जय शर्मा, सरदार गुरमीत सिंह , पवन , अमन अरोड़ा , संदीप गर्ग ,अंकुर अग्रवाल , मनीष नथनी ,सन्नी, विक्की भड़ाना सहित दर्जनों प्रॉपर्टी कारोबारी उपस्थित थे।

Related posts

चंडीगढ़: बंद करो कार फ्री डे का पाखंड : नीरज शर्मा, एनआईटी, विधायक, कांग्रेस।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भाजपा मंत्रियों पर आज जमकर बरसे कांग्रेस विधायक ललित नागर, इस सरकार में लोग नारकीय जीवन बिताने को मजबूर

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज गांवों में ‘टेस्ट, ट्रैक एंड ट्रीट’ रणनीति को अपनाते हुए 8000 मल्टीडिसप्लनेरी टीमों का गठन किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x