Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक राष्ट्रीय हरियाणा

फरीदाबाद; भाजपा सरकार के विधायक व मंत्री अपने घरों में ना बैठे, बाढ़ से प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दे : नेटा डिसूजा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा नेटा डिसूजा ने कहा है कि यमुना जलस्तर बढऩे के चलते फरीदाबाद से सटे गांवों में लोगों के घर, खेत-खलिहान सहित सब कुछ तबाह हो गया है। आपदा की इस घड़ी में सरकार का दायित्व बनता है कि वह लोगों की मदद करे, लेकिन इस दुख की घड़ी में पीडि़तों के आंसू पौंछने की बजाए भाजपा बाढ़ प्रभावित लोगों को पार्टी की टीशर्ट बांटकर प्रचार करने में जुटी है, जो कि दुर्भागयपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार के विधायक व मंत्री अपने घरों में बैठे हुए है, उन्हें जनता के दुख-दर्द से कोई लेना देना नहीं है, लेकिन कांग्रेस पार्टी इस आपदा में पूरी तरह से पीड़ितों के साथ है और उनकी हर संभव मदद करने के लिए प्रयासरत है। नेटा डिसूजा सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ के सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थी।

गौरतलब है कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा तथा प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जया शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, पराग शर्मा एआईसीसी मेम्बर के निवेदन और अनुरोध पर फरीदाबाद पहुंची थी। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज, सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पराग शर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जया शर्मा, पलवल जिलाध्यक्ष सविता चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता फागना, सोनू, यशवन्ती मलिक, वंदना, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, आदि मौजूद थे। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने कहा कि इस बाढ़ के चलते किसानों की सैकड़ों एकड़ फसलें बर्बाद हो गई, मवेशी मर गए, मकान बह गए, उनके जीवन भर की पूंजी नष्ट हो गए, ऐसे में सरकार को चाहिए कि किसानों को उनकी फसल का प्रति एकड़ के हिसाब से तथा अन्य पीड़ित लोगों को उनके नुकसान के हिसाब से मुआवजा देकर फिर से बसाने का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बाढ़ के चलते लोगों के जरूरी कागजात भी पूरी तरह से नष्ट हो गए है इसलिए सरकार को चाहिए कि वह कैंप लगा कर लोगों के दस्तावेज तैयार करें। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस व कांग्रेस पार्टी के नेताओं के अलावा सामाजिक संस्थाएं इस कार्य में बढ़चढ़कर कार्य कर रही है लेकिन सरकार पूरी तरह से मौन है, केवल दिखावे के लिए ही बाढ़ पीड़ितों की मदद हो रही है, जबकि जमीनी स्तर पर लोग परेशान है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस पूरी तरह से इस आपदा की घड़ी में पीड़ितों के साथ है और उनके अधिकारों को दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। इससे पूर्व फरीदाबाद आगमन पर नेटा डिसूजा का कांग्रेसियों के साथ-साथ महिला कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पत्रकार वार्ता से पूर्व नेटा डिसूजा ने बाढ़ ग्रस्त गांव मोहना, बागपुर आदि में जाकर स्थिति का जायजा लिया और मोहना गांव के सरकारी स्कूल में चल रहे राहत शिविरों में जाकर लोगों से मुलाकात की और उनका दर्द बांटा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करके लोगों को उचित सहायता देने को कहा, वहीं पीड़ित लोगों को ढांढस बंधाया और कहा कि जल्द ही यह बुरा समय चला जाएगा।

Related posts

राहुल गांधी की पदयात्रा में आज तड़के फिरोजपुर झिरका के रास्ते हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उदयभान ने किया स्वागत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:फर्जी कॉल सेंटर चलाकर निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ट ने सेंट्रल जोन में 72 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x