Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर व फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर लोगों से वसूली करने वाले 2 आरोपित अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: दिल्ली पुलिस की वर्दी पहन कर और हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर की फर्जी आईडी लेकर आमजनों को धौंस दिखा कर वसूली करने के मामले में बीती रात दो लड़कों को थाना राजेन्द्रा पार्क की टीम ने  गिरफ्तार किया हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने दिल्ली पुलिस की वर्दी, हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर के फर्जी आईडी व 500 रूपए नगद तथा एक मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम हर्षितमान व हिमांशु हैं। इस मामले में थाना राजेन्द्रा पार्क, गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज किया हैं। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात को गुरुग्राम पुलिस को सूचना मिली कि दौलताबाद फ्लाई ओवर के पास 2 युवक फर्जी पुलिस वाले बनकर लूटपाट कर रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची जहाँ पर एक शख्स  ने बताया कि वह  कल  10 जुलाई 2023 की रात को 10.30  बजे राजेन्द्रा पार्क की तरफ जा रहा था तो दौलताबाद फ्लाई ओवर के पास शनि मंदिर के सामने एक मोटरसाईकिल पर सवार 2 लड़के मिले जिनमें से एक ने दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी व दूसरे ने सफेद शर्ट व नीचे खाकी पैंट में था। उन्होंने उसकी बाईक को रोक लिया और वर्दी पहने हुए लड़के ने रोब दिखाकर बाईक के डॉक्युमेंट्स दिखाने या 500 रुपए देने के लिए कहा। उन्होंने उससे  500 रुपये ले लिए, बाइक की चाबी भी छीन ली तथा उसका  मोबाईल फोन भी छीनने की कोशिश की। इस पर थाना राजेन्द्र पार्क में मुकदमा दर्ज किया गया।उनका कहना हैं कि पुलिस थाना राजेन्द्रा पार्क की टीम ने इस वारदात को अंजाम देने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया , गिरफ्तार आरोपितों के नाम  हर्षितमान व हिमांशु हैं। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि हिमांशु द्वारा पहनी हुई पुलिस की वर्दी ये दिल्ली से लाए थे और हर्षितमान ने हरियाणा पुलिस का जो ID कार्ड दिखाया था वह इन्होंने अमृतसर पंजाब से बनवाया था। पुलिस की वर्दी व फर्जी ID कार्ड इन्होंने वसूली करने के लिए थे।उनका कहना हैं कि आरोपितों के कब्जा से पीड़ित से छीनी गई बाईक की चाबी, 500 रुपए का नोट, वारदात में प्रयुक्त दिल्ली पुलिस की वर्दी, हरियाणा पुलिस (इंस्पेक्टर) का फर्जी ID कार्ड व 1 मोटरसाईकिल बरामद की गई है। आरोपितों को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है मुकदमाअनुसंधान अधीन है।

Related posts

बिजली विभाग के दो अलग -अलग कर्मचारी 69000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकडे गए

Ajit Sinha

थाना साइबर सेल ने देश के युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 80 लाख की ठगी करने के 6 आरोपितों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

आयोजित विदाई पार्टी में रमेश चंद नायक व उनकी पत्नी स्नेहलता नायक ने केक काटकर अपनी खुशी जताई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x