Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हिमाचल में बारिश से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए बढ़चढ़ कर आगे आए- न


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल से बात कर प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान से संबंधित हालात का जायजा लिया। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से पैदा हुए हालात और लोगों की परेशानी को देखते हुए नड्डा ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़कर प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद का निर्देश दिया है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश भाजपा ने सूचना एवं सहायता हेतु दो नंबर 9317221289 और 8580616570 भी जारी किया है जिस पर संपर्क किया जा सकता है। भाजपा ने लोगों से मदद के लिए जारी किए नंबर पर संपर्क करने का आग्रह किया है। साथ ही, सभी मंडल अध्यक्षों एवं जिला अध्यक्षों को भी इस नंबरों पर संपर्क करने के आदेश जारी किए ताकि लोगों को अविलंब मदद पहुंचाने के लिए मदद की जा सके।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी ने देर रात 36 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की. संबित पात्रा को ओडिशा के पुरी सीट से उम्मीदवार बनाया है

Ajit Sinha

फरीदाबाद: किसानों के समर्थन में कोंग्रेसियों का केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ शानदार प्रदर्शन व पुतला जलाया-देखें वीडियो।  

Ajit Sinha

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के अस्पतालों के लिए जारी की एडवाइजरी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x