Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद की खेड़ी कलां गांव में लगातार हो बारिश के चलते लगभग 250 एकड़ में लगी सब्जियों की फसलें बर्बाद -वीडियो देखें

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद की खेड़ी कलां गांव में लगातार हो रही झमाझम बारिश के चलते करीब 250 एकड़ खेतों में लगी सभी सब्जियों के फैसले बिल्कुल नष्ट हो गई हैं, जो सब्जियां नष्ट हुई हैं, इसमें टमाटर, मूली ,पालक, बैगन , भिंडी, मेथी, तोड़ी हैं। किसान संघर्ष समिति के महासचिव सत्य पाल नरवत  की माने तो जो सब्जियां खेतों में बची हुई हैं, उनके पेड़ तो बड़े हो गए और फूल भी आ गए हैं ,पर इसमें सब्जियां बिल्कुल नहीं आई हैं। सब्जी के फसल बर्बाद होने से किसान लोग काफी चिंतित, और परेशान हैं,कि अब इन सभी किसानों का क्या होगा। अब ये सभी किसान मुख्यमंत्री मनोहर लाल और जिला उपायुक्त विक्रम सिंह से मदद की उम्मीदे लगाए हुए हैं, ताकि वह लोग फिर से अपने-अपने खेतों में सब्जी को उगा सके। इस मामले में जिला उपायुक्त विक्रम सिंह से फोन पर संपर्क किया गया, पर व्यस्तता के कारण उन्होंने अपना फोन नहीं उठाया, उनसे बात होने के बाद ,वह जो कहेंगे वह इस खबर में एड कर दिया जाएगा।     

Related posts

फरीदाबाद:एसएसबी अस्पताल ने 107 वर्षीय मरीज की एंजियोप्लास्टी कर बचाई जान

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: प्रो. ज्योति राणा को मिला वूमेन लीडर अवार्ड

Ajit Sinha

फरीदाबाद :एसीपी सराय कार्यालय के समीप बराही तालाब में लगे मेले में चल रहे अश्लील डांस की कवरेज करने गए वीडियो जर्नलिस्ट पर बदमाशों का हमला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x