Athrav – Online News Portal
हरियाणा

सडक़ निर्माण कार्य में अंडर वेट सामग्री के मामले को लेकर दोषी अधिकारी को किया जाए सस्पेंड – कमल गुप्ता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय एवं आवास मंत्री डा. कमल गुप्ता ने कहा कि उमरी से दौलतपुर तक लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) विभाग द्वारा बनाई गई सडक़ के मामले की जांच रिपोर्ट पर गहन मंथन करने के उपरांत सामग्री में निर्धारित मापदंडों को नजर-अंदाज करने के मामले में जिस अधिकारी की लापरवाही है, को सस्पेंड किया जाए। अगर सडक़ निर्माण कार्य में संबंधित एजेंसी की लापरवाही है तो उसको ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई भी अमल में लाई जाए। डॉ. कमल गुप्ता आज कुरुक्षेत्र में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि 7 पुरानी शिकायतों में से 3 का निपटारा कर दिया गया है और नई 7 शिकायतों में से 4 का निपटारा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि 14 में से 7 शिकायतों का समाधान किया गया। इसके अलावा, बाकि शिकायतों में अधिकारियों को जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है ताकि लोगों को समय रहते न्याय मिल सके।

Related posts

खुशी से किए जाने वाले कार्यो का परिणाम होता है बेहतर, सम्मान परेड से ली सलामी: डा. बी.के सिन्हा

Ajit Sinha

सीएम नायब सैनी ने दयालु योजना के तहत प्रदेश के 3882 परिवारों के खातों में डिजिटल माध्यम से जारी किए 144.73 करोड़ रूपए।

Ajit Sinha

स्वास्थ्य केंद्रों में 419 आयुष चिकित्सकों, 419 आयुष फार्मासिस्ट, 419 सेवादारों के पद सृजित करने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x