Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी ने 22 महिला जिला अध्यक्ष समेत 31 पदाधिकारी नियुक्त किए

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 31 महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, विधायक नैना चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी ,महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद महिला प्रकोष्ठ में 9 वरिष्ठ महिला पदाधिकारियों और 22 महिला जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की है। जेजेपी ने महिला प्रकोष्ठ में ओम धारा, कैलाश रानी, बिमला चौधरी और सरोज लूथरा को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया हैं।

वहीं महिला सेल में चित्रा डाबड़ा को प्रदेश प्रधान महासचिव, सरोज डूडी को प्रदेश संगठन सचिव, बबिता दहिया को प्रदेश प्रवक्ता, विभा पांडेय को प्रदेश प्रचार सचिव और राजवंती जून को प्रदेश कार्यालय सचिव के पद पर नियुक्त किया हैं। इनके अलावा जेजेपी ने अम्बाला जिला में सरबजीत कौर, भिवानी में अलका आर्य, दादरी में लक्ष्मी बलोदा, फरीदाबाद में हरमीत कौर, फतेहाबाद में सविता चोयल और गुरुग्राम में हेमलता को महिला जिला अध्यक्ष बनाया हैं। इसी तरह हिसार जिले में राधिका गोदारा, झज्जर में शीला गोदारा, जींद में शीला चहल, कैथल में सुनीता कोटडा, करनाल में मधु रानी और कुरुक्षेत्र में सीता देवी को महिला जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। महेंद्रगढ़ जिले में सुविधा शास्त्री, नूंह में डॉ. नफिशा, पलवल में ललिता सुहाग, पानीपत में गीता पलडी, पंचकुला में रजनी धीमान, रेवाड़ी में कमलेश डाबला, रोहतक में प्रेमलता, सिरसा में शारदा सिहाग, सोनीपत में रजनी मलिक और यमुनानगर में बलविंदर कौर जेजेपी की महिला जिला अध्यक्ष होंगी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एक थाने में तैनात मुख्य सिपाही 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, एएसआई फरार हो गया।

Ajit Sinha

केंद्र व प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी भाजपा : कप्तान भूपेन्द्र

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज 68 डीएसपी के तबादलें किए हैं, इनमें फरीदाबाद के कई एसीपी के नाम शामिल हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x