Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -17 की टीम ने आज मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की कार्रवाई कर नशे के इंजेक्शन किया बरामद-अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -17 की टीम ने आज मंगला मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की कार्रवाई करते हुए भारी तादाद में नशे के इंजेक्शन बरामद किया हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इस मेडिकल स्टोर से एक स्टाफ को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम विशाल ( उम्र 24) हैं। और यह आरोपित  मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गांव डूडा बिहरा का तथा वर्तमान में आरोपित फरीदाबाद के सेक्टर-55 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला है। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि  क्राइम ब्रांच टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर जसबीर सिंह, मुख्य सिपाही विक्रम, सिपाही प्रबीन और सिपाही विकास ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपित  को छापेमारी  कर मंगला मेडिकल स्टोर से अरेस्ट किया है। आरोपित से इंजेक्शन के संबंध में लाईंसेंस पेश करने की बात कही तो आरोपित लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा मौके पर सूचना से ड्रग इंस्पेक्टर संदीप गहलान को बुलाया गया। जिन्होने इंजेक्शनों के एनडीपीएस एक्ट की जद में आना बताया। आरोपित के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  मेडिकल पर पिछले कई वर्ष से नौकरी करता
है, और पिछले करीब 1 साल से नशे के इंजेक्शन मेडिकल के मालिक की सलाह पर बेचने का काम करता है। आरोपित को पूछताछ के बाद अदालत के सम्मुख  पेश कर नीमका जेल भेज दिया गया हैं । क्राइम ब्रांच टीम मेडिकल स्टोर के मालिक की लगातार तलाश कर रही है,जिसे जल्द अरेस्ट  किया जाएगा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार का विशेष पुलिस अधिकारियों को दिवाली का तोहफा: 2000 रुपये का इजाफा

Ajit Sinha

मामूली कहासुनी पर ऑटो चालक पर कैंची व चाकू से कातिलाना हमला करने के मामले में तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में इलेक्ट्रिक वाहन संगोष्ठी और प्रदर्शनी देखने नार्वे पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x