Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

जर्मनी में आयोजित स्पेशल ओलंपिक विश्व खेल-2023 में मानव रचना के उपाध्यक्ष अमित भल्ला ने की शिरकत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:बर्लिन में आयोजित हुए स्पेशल ओलंपिक विश्व खेलों-2023 के उद्घाटन समारोह में जिले के मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। बल्कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जर्मनी के इंडिया हाउस में आयोजित हुए योग कार्यक्रम में भी शिरकत की। जर्मनी में भारत के राजदूत हरीश पर्वथानेनी ने योग कार्यक्रम में उनका स्वागत किया और उन्हें घर पर भोजन का भी आमंत्रण दिया।

जर्मनी इस दौरे में उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा, उनकी पत्नी श्रीमती रिनिकी भुइयां शर्मा और गोवा के खेल मंत्री गोविंद गौडे भी उपस्थित रहे। डॉ. अमित भल्ला ने कहा कि, ‘ये बर्लिन की सबसे महत्वपूर्ण यात्राओं में से एक अनुभव रहा है और मैं एक गौरवान्वित भारतीय के रूप में वहां से वापस लौटा हूं। स्पेशल ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियों ने 2 सौ से ज्यादा पदक जीतकर विश्व पटल पर नाम चमकाया है।गौरतलब है कि स्पेशल ओलंपिक्स-2023 खेलों के लिए पिछले साल 15 से 20 जुलाई तक मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज़ ने राष्ट्रीय कोचिंग शिविर की मेजबानी की थी। इस दौरान टेबल टेनिस खेल के लिए 14 राज्यों के 72 एथलीटों और 32 कोचों सहित 104 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया था। चेयरपर्सन, एसओ भारत डॉ. मल्लिका नड्डा ने शिविर का उद्घाटन किया था।

Related posts

भारत रत्न स्व.पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के 97वें जन्म दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में 100 यूनिट ब्लड एकत्रित किए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएसआर के जरिए चलेगी फज्जुपुर खादर की गौशाला को वेदांता ग्रुप ने लिया गोद: उपायुक्त जितेंद्र यादव 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नकली पुलिसवाला बनकर आमजनों से पैसे ठगने वाला पकड़ा गया, पुलिस ने भेजा जेल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x