Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -48 ने आज चार लुटेरों को गिरफ्तार, इनके कब्जे से 35 लाख रुपए नगद किया बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना सेक्टर -31 क्षेत्र में गत 5 जून की रात्रि को नेशनल हाईवे पर एक निजी कंपनी के कर्मचारियों से लाखों की लुट के सनसनीखेज मामले में 4 लुटेरों को क्राइम ब्रांच , सेक्टर -48 की टीम ने गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए इन चारों लूटेरों से पुलिस ने अब तक नगद 35 लाख रूपए, सोने की चैन , देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस , और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटर साइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने आज चारों आरोपितों को अदालत के सम्मुख पेश कर पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता ने गत 12 जून को पुलिस को लिखित शिकायत दी, और बताया कि  वारदात  गत 5 जून रात करीब 10 बजे की है, जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-31 में मुकदमा दर्ज किया गया था। वारदात के संदर्भ में डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा दिए गए दिशा- निर्देशों व एसीपी क्राइम अमन यादव के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच,सेक्टर- 48 प्रभारी राकेश सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच टीम ने लूट में संलिप्त 4 आरोपितों  को गिरफ्तार किया हैं। उनका कहना हैं कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों  के नाम विकास उर्फ विक्की, रवि, मनीष और मनीष सिंह है। आरोपित  विकास उर्फ विक्की बल्लभगढ़ के आदर्श नगर का,  रवि बल्लभगढ़ के गांव डीग का तथा मनीष मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गांव खानपुर का एवं मनीष सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के गांव दाउदपुर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच राकेश और उनकी टीम ने लगातार रेड की जिसमें उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर,डीग,कोड, नोएडा व फरीदाबाद के आदर्श नगर, बल्लभगढ़ के कई स्थानों पर लगातार रेड कर आरोपितों  को गांव फज्जुपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। उनका कहना हैं कि आरोपितों को पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आरोपितों  से पूछताछ में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने के लिए पिछले लगभग दो महीने से कैश एजेंटो की रेकी कर रहे थे। वारदात करने के बाद सभी आरोपित  ऋषिकेश तथा हरिद्वार घूमने । आरोपित विकास  से 19 लाख रुपये,  सोने की चैन, एक देशी कट्टा व एक जिंदा रौंद, आरोपित मनीष सोलंकी से 10 लाख रुपये व एक मोटर साइकिल ,आरोपित  मनीष सिंह ने 5 लाख रुपये व एक मोटरसाइकिल तथा रवि से  एक लाख रुपये बरामद किए गए हैं, बाकी के पैसे आरोपितों ने मौज मस्ती तथा अय्याशी में खर्च कर दिया। आरोपित विकास देसी कट्टे को करीब 1 साल पहले किसी अंजान व्यक्ति से वारदात को अंजाम देने के लिए खरीद कर लाया था। वारदात में प्रयोग एक मोटरसाइकिल मनीष की तथा दूसरी मोटरसाइकिल मनीष सोलंकी की थी। विकास पहले वर्ष 2020 में आदर्श नगर में हुई 2.5 लाख की लूट में शामिल था। उनका कहना हैं कि  चारों आरोपितों को आज कोर्ट में पेश कर के 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों से गहनता से पूछताछ कर वारदात के संदर्भ में साक्ष्य एकत्रित किए जाएंगे  और लूटे गए रुपए बरामद किए जाएंगे।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से पांच आईएएस और 9 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े ।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम आज नहरपार के इलाके में चल रहे अवैध निर्माणधीन निर्माणों पर चलाएगा बुल्डोजर।

Ajit Sinha

हाकम सिंह चालक,हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस ट्रेनिंग स्कूल, 3000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x