Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : जेएलएनएस, दिल्ली में आयोजित होने वाली फीफा अण्डर-17 वर्ल्ड कप इण्डिया -17 की जानकारी के बारे में बैठक की, डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:  उपायुक्त समीरपाल सरो ने अपने कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक ली। बैठक का उद्देश्य आगामी 6 अक्तूबर-2017 को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में आयोजित होने वाली फीफा अण्डर-17 वल्ड कप इण्डिया -2017 की विश्वस्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता के बारे शिक्षण संस्थानों को उचित दिशा-निर्देश देना था।
  उपायुक्त ने इस सम्बन्ध में शिक्षण संस्थाओं के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता जिले व प्रदेश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए खुद को गौरवान्वित करने वाली प्रतियोगिता है जिसमें विश्व भर से 23 टीमें प्रतिभागिता कर रही हैं। उन्होंने कहा कि खेलकूद की भावना को बढ़ावा देने व युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रतियोगिता की जा रही है।
 उन्होंने कहा कि इसका शुभारम्भ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। इसलिए इस प्रतियोगिता को देखने और इससे मिलने वाले जनसंदेश के उद्देश्य से जिले में पढ़ने वाले बच्चे भी इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लंे ताकि इस प्रतियोगिता के मूल उद्देश्य को सभी के मिले-जुले प्रयासों से पूरा किया जा सके।

Related posts

फरीदाबाद: जिला में लॉकडाउन के दौरान सेक्शन-7ए के तहत अनियमित जगहों पर कोई भी रजिस्ट्री नहीं की गई है- तहसीलदार

Ajit Sinha

गणतंत्र दिवस समारोह और आगामी सूरजकुंड मेले की सुरक्षा के संदर्भ में फरीदाबाद पुलिस अलर्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: यूटुब पर देखकर एक मा ने अपने 10 वर्षीय मासूम बेटे यक्ष की चुन्नी से गलाघोंट कर हत्या की थी, अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x