Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

मिशन जागृति की फरीदाबाद जिले की सभी प्रकोष्ठ और समिति तुरंत प्रभाव से बर्खास्त – विवेक गौतम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:मिशन जागृति के राष्ट्रिय अध्यक्ष विवेक गौतम ने आज फरीदाबाद जिले की सभी  कमेटियों को भंग किया हैं। साथ ही फरीदाबाद जिले के विभिन्न प्रॉजेक्ट्स के निदेशकों और उनकी टीम को भी अगले आदेश तक निरस्त किया। अध्यक्ष विवेक गौतम ने बताया कि मिशन जागृति की फरीदाबाद इकाई में बहुत से नए साथी जुड़ रहे है जो की संस्था की विभिन्न शाखाओं में बहुत अच्छा काम कर रहे है जैसे महिला शाखा , मिशन जागृति यूथ क्लब, जिले की मुख्य समिति।

इसके अतिरिक्त संस्था के विभिन्न प्रकोष्ठ एवं प्रोजेक्ट्स जैसे आत्मनिर्भर कौशल विकास केंद्र, पाठशाला , स्वास्थ्य चिकित्सा , बुक बैंक पुस्तकालय , वृद्ध एवं बाल आश्रम , बिटिया , अर्पण , हैप्पी बर्थडे टू मी , साँसे , पर्यावरण भागीदारी और  योग प्रकोष्ठ ,आदि में बहुत अच्छा काम हो रहा है इसलिए हमारी मुख्य कमेटी ने निर्णय लिया है की नए और पुराने साथियों को साथ लेकर अगले एक से दो महीने में स्वयं सेवकों के कामों का मूल्यां कन करने के बाद पुनः जिला समिति और सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों  को नियुक्त किया जाएगा । गौतम ने कहा कि  जो लोग समाज सेवा करते हैं वह सदैव प्रसन्न रहते हैं। उनका नाम होता है। समाज सेवा का दूसरा बड़ा लाभ यह है कि इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। जीवन में पैसा रुपया कुछ साथ नहीं जाता बल्कि व्यक्ति द्वारा किए गए  नेक कार्य ही साथ जाते हैं। इसमे वो ही साथी साथ आए जो निस्वार्थ भाव से और बिना अहम या मैं के काम कर सके । जो व्यक्ति झुकना जानता हो और जो संगठन मे एक दूसरे का सम्मान करे और लक्ष्य सिर्फ एक हो संगठन को आगे बढ़ाना वो इस इस रास्ते पर आए और उन्ही साथियों का मिशन जागृति परिवार मे स्वागत है ।

Related posts

हरियाणा एसीबी ने 18 हज़ार 600 रुपये की रिश्वत लेते कमर्शियल असिस्टेंट (सीए) जितेश चावला को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल कार्यसमिति के गठन से संगठन विस्तार में आएगी गति : पंकज सिंगला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अपहरण व हत्या के सनसनीखेज मामले में चार साल से फरार एक आरोपित को बीपीटीपी थाने की पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x