Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में लगेंगे 7 नए बिजली के ट्रांसफार्मर, अधिशासी अभियंता नरेश कक्कड़ ने दी सहमति-वीरेंद्र भड़ाना

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज ग्रीनफील्ड रेसीडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के एक प्रतिनिधिमंडल वीरेन्द्र सिंह भड़ाना के साथ कॉलोनी में बिजली की समस्या को लेकर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिशासी अभियंता नरेश कक्कड़ से मिला। उपस्थित प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अभियंता नरेश कक्कड़ से पूरे विस्तार में चर्चा की गई। कॉलोनी के जिन भागों में कम वोल्टेज की समस्या है, वहाँ अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने पर भी चर्चा की गई।

उन्होंने कॉलोनी के लिए 7 अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने की सहमति देकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर स्थिति का जायज़ा लेने के निर्देश दिए, तथा रोड नं-57 पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई के लिए भी निर्देश दिए । उन्होंने बताया कि फीडर नं-4 से सप्लाई शुरू कर दी गई है। यदि आवश्यक हुआ तो पांचवें फीडर के बारे में बाद में उचित कदम उठाए जाएंगे । उनसे ग्रीन फील्ड कॉलोनी के 66 किलो वोल्ट के सब स्टेशन को जल्द बनवा कर अविलंब चालू करने का अनुरोध किया गया। इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि यह कार्य हरियाणा प्रसारण निगम का है, हमने 10 करोड़ रुपये उनको भेज दिए हैं। अगली कार्रवाई उनके द्वारा ही की जाएगी ।उन्होंने बताया कि उनका विभाग अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी को पूरी सप्लाई दे रहा है। कॉलोनी के अंदर सुचारू रूप से वितरण कंपनी का कार्य है, यदि कोई समस्या है तो उनको ही सुधार करना होगा।

Related posts

फरीदाबाद प्रशासन अलर्ट, मानसून से पहले सड़कों की मरम्मत और ड्रेनों की सफाई समयानुसार होगी-डीसी 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:फरीदाबाद एयर फोर्स स्टेशन के पास हटेगा रजिस्ट्री से प्रतिबंध: डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन, आज भी जारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x