Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: हत्या के मामले में नीमका जेल में बंद विचाराधीन कैदी नागरिक अस्पताल से वाकर के सहारे हुआ फरार ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हत्या के मामले में नीमका जेल में बंद विचाराधीन कैदी नागरिक अस्पताल से हुआ फरार। मामला फरीदाबाद के नागरिक  अस्पताल का है जहां उस समय हड़कंप मच गया जब कैदी वार्ड से एक कैदी फरार हो गया । मामले में खास बात यह रही कि कैदी वॉकर के सहारे चलते चलते फरार होने में कामयाब हो गया । इस कैदी के फरार होने की तस्वीरें अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।

सीसीटीवी फुटेज को जरा ध्यान से देखिए कि किस तरह वॉकर पर सवार होकर नबीश नाम का यह कैदी फरीदाबाद के नागरिक  अस्पताल से फरार होने में कामयाब हो गया । दरअसल नबीस नाम के इस व्यक्ति पर आरोप है कि उसने 22 5 2020 को एक व्यक्ति की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी कि इसने उससे ₹2000 मांगे थे और उसने वह पैसे देने से इंकार कर दिया जिसके बाद नवीस ने उसे गोली मार दी थी । काफी समय से यह फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद था।  पेट में दर्द की शिकायत पर इसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से आज यह फरार हो गया । कैदी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस के तमाम आला अधिकारी अस्पताल  पहुंचे और जांच शुरू कर दी । पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  इस मामले में सवाल कैदी की सुरक्षा में लगी गारद पर भी उठ रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो गया कि सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात रहे और उसके बाद भी कैदी आराम से टहलते हुए वॉकर पर अस्पताल से फरार हो गया ।  गार्द इंचार्ज ईएसआई प्रमोद सहित सिपाही मुकेश, देवेंद्र, ओमप्रकाश व जश्नप्रीत की लापरवाही पाए जाने पर निलंबित किए गए

Related posts

फरीदाबाद: युवा सम्राट उप- मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का धूमधाम से मनाया जन्म-दिवस:राजेश भाटिया

Ajit Sinha

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व काला जठेड़ी के गिरोह का सदस्य बताकर 1 व्यापारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज चार अवैध कलोनोनियों में जमकर तोड़े अवैध निर्माणों को

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x